विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम चंगोरी को ₹150.24 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी

स्थान दुर्ग ग्रामीण

रिपोर्टर हनु नायक

 

*विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम चंगोरी को ₹150.24 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी*

 

*दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज को मिला डोमशेड, विधायक ने फीता काटकर समाज को किया समर्पित*

 

क्वांर नवरात्रि के पवित्र अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक माननीय श्री ललित चंद्राकर जी ने ग्राम चंगोरी में माँ सरस्वती, छत्रपति शिवाजी महाराज जी एवं आदि शक्ति माँ जगदम्बा का स्मरण कर विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कर ₹150.24 लाख की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

विकास कार्यों के अंतर्गत सीसी रोड, नाली निर्माण, ओपन जिम यूनिट, कबड्डी मैट, डोम शेड एवं चेकर टाइल्स जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। साथ ही नवनिर्मित पुस्तकालय एवं दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज के डोम शेड का फीता काटकर लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।

 

इस अवसर पर विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने अपने उद्बोधन में कहा ग्राम चंगोरी में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलने से गांव विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। ओपन जिम एवं कबड्डी मैट से हमारे युवाओं को खेल और स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं नवनिर्मित पुस्तकालय विद्यार्थियों के अध्ययन एवं ज्ञानवर्धन में मील का पत्थर साबित होगा।”

 

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार गांव, गरीब, किसान और युवाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं – प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, आयुष्मान भारत योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। विकास की रोशनी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे और हमारा गांव निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े, इसके लिए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज के लिए नवनिर्मित डोम शेड के बन जाने से समाज को एक स्थायी छत मिल गई है। अब शादी-बर-बिहाव, छठी, मरनी-हरनी, सामाजिक अधिवेशन, बैठक, रामायण, भजन-कीर्तन जैसे हर सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक कार्यक्रम इस डोम शेड में सुगमता से संपन्न हो सकेंगे। बारिश हो या तेज धूप, समाज के लोगों को अब किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। यह डोम शेड सामाजिक एकता और समरसता का केंद्र बनेगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन जी, सरपंच श्री हीरामन देशमुख जी, बूथ अध्यक्ष श्री बुद्धिवल्लभ देशमुख जी, श्री यशवंत जी, श्री सुखदेव देवांगन जी, पंच श्री तुलसीराम देशमुख जी एवं श्री पुकेश्वर सेन जी, कार्यकर्ता श्री ईश्वरी देशमुख जी, श्री मुन्ना देशमुख जी, श्री पुनाराम देशमुख जी, श्री शीतल देशमुख जी, श्री लखन देशमुख जी, श्री सुंदरलाल देशमुख जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *