बोकारो से चैनल के नेशनल लीगल एडवाइजर अधिवक्ता राजेश कुमार की रिपोर्ट सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समय पर मुआवजा दिलाने के लिए विशेष कार्यशाला

बोकारो से चैनल के नेशनल लीगल एडवाइजर अधिवक्ता राजेश कुमार की रिपोर्ट सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समय पर मुआवजा दिलाने के लिए विशेष कार्यशाला

बोकारो जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अनिल कुमार मिश्रा जी के निर्देशानुसार, बोकारो न्याय सदन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के सचिव श्री अरुण कुमार दुबे की अध्यक्षता में मोटर वाहन दुर्घटना मामलों से संबंधित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना के मामलों में पुलिस जांच की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों का संकलन तथा न्यायालय में समयबद्ध तरीके से मामला प्रस्तुत करने की जानकारी देना था।

श्री दुबे ने बताया कि कई दुर्घटना पीड़ितों अथवा उनके आश्रितों को सही कानूनी प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी के अभाव में उचित मुआवजा नहीं मिल पाता है। इसलिए पुलिस, संबंधित विभागों तथा न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोगों को मोटर दुर्घटना मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करना आवश्यक है।

कार्यशाला में दुर्घटना की सूचना, जांच रिपोर्ट, मेडिकल दस्तावेज, वाहन एवं बीमा संबंधी कागजात तथा न्यायालय में दावा प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों को बताया गया कि समय पर और सही तरीके से केस फाइल होने पर पीड़ित परिवारों को न्याय एवं मुआवजा प्राप्त करने में सुविधा होती है।

यह आयोजन सड़क दुर्घटना पीड़ितों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *