वांसदा तहसील के उनाई गांव में जन्माष्टमी में दहींहाडी के साथ दारु की बोतल टंगा वीडियो वायरल होने से हिन्दू संगठनों में भारी नाराज़गी!

TTN 24न्यूज

ब्युरोचीफ, शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात

 

गांधीके गुजरात में भाजपा के गृह मंत्री हर्ष संघवी शराब बंधी होनेका दावा कररहे उसके बीच सरकार ओर पुलिस के कानून का चीर हरण करने वाले बुटलेगर कानून से बेखौफ होने का चैलेंज करते होने की वास्तविकता।

 

नवसारी जिले के वांसदा तहसील के उनाई गांव में जन्माष्टमी में दहींहाडी के साथ दारु की बोतल टंगा वीडियो वायरल होने से हिन्दू संगठनों में भारी नाराज़गी!।

 

गुजरात में हुए लढ्ढाकांड के बाद नवसारी पुलिस की धज्जियाँ उड़ा रहे बुटलेगर फिरभी खामोशी के पीछे का पुलिस अफसरों का राझ कुछ कुछ अलग तरीके का दिखाई दे रहा है।

 

नवसारी जिले के वंसदा तालुका के उनाई गांव में जन्माष्टमी पर हुए मटकी फोड़ कार्यक्रम में शर्मनाक घटना हुई है। दही हांडी उत्सव के दौरान मटकों में शराब की बोतलें बांधी गईं। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिससे पूरे इलाके में काफी गुस्सा है।”

 

वायरल फोटो में ‘मैजिक मोमेंट’ ब्रांड की शराब की बोतलें एक बर्तन के साथ साफ दिख रही हैं। पता चला है कि यह वीडियो बूटलेगर धर्मेश खत्री, उसके बेटे हर्ष खत्री (जो काली टी-शर्ट में दिख रहा है) और एक और व्यक्ति आशीष पटेल सिंधई में रहने वाला ने अपलोड किया था।

 

वांसदा पुलिस ने हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए कार्रवाई की है। पुलिस ने धर्मेश खत्री, हर्ष खत्री और आशीष पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 299, 302 और 54 के तहत मामला दर्ज किया गया है।”

 

गुजरात राज्य में सख्त शराब बैन है और हाल ही में हुऐ लढ्ढाकांड के बीच, शराब तस्करों की इस हरकत के खिलाफ लोकल हिंदू संगठनों में बहुत गुस्सा है, वहीं पुलिस और प्रशासन की निष्क्रियता पर भी गंभीर सवाल उठे हैं।”

 

ऐसी घटनाएं इसलिए होती हैं क्योंकि पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करती जिसकी वजह से वो उनके इलाके में भाई होनेका डर दिखाकर घुमता है अगर पुलिस इस मामले में उचित क़दम नहीं उठाती है तो लोगों के ग़ुस्से का सामना करना पड़ेगा।

यह वीडियो जन्माष्टमी के दिन का है। घटना की सूचना मिलते ही तीनों आरोपियों, मटकी प्रोग्राम के ऑर्गनाइज़र और शराब की बोतलें बांधने वाले को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की गई। आरोपी धर्मेश खत्री शराब का तस्कर है उस बीच उनका पुलिस अफसरोंके साथ गहरा रिश्ता होनेकी चर्चाये तेज है और उसके खिलाफ पहले भी कई अपराध दर्ज हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *