TTN 24न्यूज
ब्युरोचीफ, शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
सूरत जिला एल.सी.बी पुलिस ने कामरेज तालुका के वाव गांव से चोरी की होंडा एक्टिवा के साथ दो आरोपियों को पकड़ा।
पुलिस सुपरिटेंडेंट, राजेश गढ़िया ने सूरत रूरल डिस्ट्रिक्ट में शरीर और प्रॉपर्टी से जुड़े क्राइम में शामिल आरोपियों के खिलाफ तेजी से और सख्त एक्शन लेने का निर्देश दिया था।
इस निर्देश के बाद, एल.सी.बी पी.आई, एन.जी.पांचानी के गाइडेंस के अनुसार, पी.एस.आई, ए.एन.चौहान और जे.के.राव के डायरेक्शन के अनुसार, सूरत जिला एल.सी.बी पुलिस जवान विक्रमभाई, हेमंतभाई, राजेशभाई और रमेशभाई की टीम ने अलग अलग जगहों के प्राइवेट CC TV फुटेज चेक करने के साथ-साथ, पर्सनल ह्यूमन इंटेलिजेंस से एक खास डायरेक्शन में टेक्निकल जांच शुरू की गई।

जब पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की एक टीम सूरत के रूरल क्षेत्रमें गश्त कर रहीथी, तभी मिली खुफिया जानकारी में वाव गाम के रहने वाले सुंदर राठौड़ और रोहित भालिया ने गांव से एक होंडा एक्टिवा मोपेड चुराई है। इस खास जानकारी के आधार पर कि होंडा एक्टिवा मोपेड गांव से चोरी हो गई थी और वह चोरी की एक्टिवा GJ-05-SC -1515 के साथ उधोगनगर पुल के नीचे खड़ा होनैकी जानकारी, मिलते पुलिस स्टाफ ने आरोपी सुंदर बलवीरभाई राठौड़, निवासी, आर.के कॉलोनी, वावगाम और रोहित जयेशभाई भालिया, निवासी आर.के कॉलोनी, वावगांव को उद्योग नगर से पकड़कर पूछताछ की गई और दोनों आरोपियों ने वाव में SRP कैंप के गेट से चोरी किए होनैका कबूल करलेते उन दोनों आरोपियों के सामने करवाई करके आगे की जांच शुरू की गई।
