Etawah News: मोहम्मद अनस का जन्मदिन हर्षोल्लास और धूमधाम से केक काटकर मनाया

Etawah News: मोहम्मद अनस का जन्मदिन हर्षोल्लास और धूमधाम से केक काटकर मनाया

रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS

इटावा। इंसानी भाईचारा समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी के निज निवास सराय भूपत कटेखेड़ा में मोहम्मद आमीन के पुत्र मोहम्मद अनस का जन्मदिन रविवार को हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। जन्मदिन समारोह में बड़ी संख्या में परिजन, मित्र, समाजसेवी, शुभचिंतक एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने केक काटकर मोहम्मद अनस को जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

 

समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने मोहम्मद अनस को फूल-मालाएं पहनाकर एवं उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द की भावना देखने को मिली। लोगों ने कहा कि ऐसे पारिवारिक आयोजन समाज में आपसी मेलजोल और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देते हैं।

 

जन्मदिन समारोह में समाजसेवी रमेश यादव, हाजी शेख शकील अहमद, अरशद जमाल, इमरान खान, शाहवाज खान, पुष्पेंद्र सिंह, रज्जाक भाई, डॉ. शर्मीला, अभिषेक आजाद, असलम खान, अजीम मोहज्जम, अनस खान, असलम खान हुसैन, इस्तियाक अली, आशिफ अली, हसन, बाबू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने मोहम्मद अनस के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर मोहम्मद आमीन ने कहा कि बेटे के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने और समारोह में शामिल होने वाले सभी लोगों का वह दिल से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि परिजनों, मित्रों, समाजसेवियों और शुभचिंतकों की मौजूदगी, स्नेह, आशीर्वाद और दुआओं ने इस खुशी के अवसर को और भी खास एवं यादगार बना दिया।

 

उन्होंने कहा कि मोहम्मद अनस को जीवन के हर कदम पर इसी तरह सभी का प्यार, आशीर्वाद और दुआएं मिलती रहें, यही उनकी कामना है। समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने मोहम्मद अनस के स्वस्थ, सफल, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *