सदर विधानसभा में 203 बुजुर्गों को मिला सहायक उपकरणों का लाभ, राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत छड़ी, कान की मशीन, व्हीलचेयर व कमोड चेयर का वितरण

सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी

 

 

सदर विधानसभा में 203 बुजुर्गों को मिला सहायक उपकरणों का लाभ

राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत छड़ी, कान की मशीन, व्हीलचेयर व कमोड चेयर का वितरण

 

 

सदर विधानसभा क्षेत्र में बुजुर्गों के लिए राहत भरी पहल सामने आई है। ग्राम सभा अंबापुर बराई खुर्द में आयोजित शिविर में 203 बुजुर्गों को राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत छड़ी, कान की मशीन, व्हीलचेयर और कमोड चेयर समेत सहायक उपकरण वितरित किए गए। भाजपा युवा नेता अजय सिंह रिंकू लोहारी के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के तहत अब तक करीब 15 हजार बुजुर्गों को लाभ पहुंचाने का दावा

 

फतेहपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र-240 के अंतर्गत ग्राम सभा अंबापुर बराई खुर्द में बुजुर्गों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत पात्र बुजुर्गों को विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए।

 

भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अजय सिंह रिंकू लोहारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत आयोजित शिविर में 203 बुजुर्ग लाभान्वित हुए। लाभार्थियों को जरूरत के अनुसार छड़ी, कान की मशीन, व्हीलचेयर और कमोड चेयर सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए।

 

शिविर के आयोजन में भाजपा नेता महेंद्र लोधी एवं ग्राम प्रधान, बराई खुर्द का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं से लेकर उपकरण वितरण तक की जिम्मेदारी संभाली।

 

अजय सिंह रिंकू लोहारी ने बताया कि सदर विधानसभा क्षेत्र में अब तक करीब 15 हजार बुजुर्गों को इस अभियान का लाभ दिलाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और प्रयास है कि फतेहपुर जनपद का कोई भी पात्र बुजुर्ग सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे।

 

उन्होंने बताया कि गौरा कला सहित सदर विधानसभा क्षेत्र के अन्य गांवों में भी जल्द ही नए कैंप आयोजित कर पात्र बुजुर्गों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।

 

कार्यक्रम में पूर्व विधायक विक्रम सिंह, निवर्तमान जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल, भाजपा युवा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *