एसबीएम 2.0 के तहत जनप्रतिनिधियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण, जनप्रतिनिधियों की भागीदारी अनिवार्य

सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी

 

एसबीएम 2.0 के तहत जनप्रतिनिधियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण, जनप्रतिनिधियों की भागीदारी अनिवार्य

 

लखनऊ। स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय 2.0 के तहत नगरीय जनप्रतिनिधियों की क्षमता संवर्धन के लिए 18 और 19 अगस्त 2026 को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का आयोजन क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र (RCUES), लखनऊ द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर स्थित सभागार कक्ष में किया जाएगा।

जारी पत्र के अनुसार प्रशिक्षण का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को मिशन के उद्देश्यों, नवीन दिशा-निर्देशों, नगरीय स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, नागरिक सहभागिता सहित मिशन के विभिन्न घटकों के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी देना तथा स्थानीय स्तर पर उनकी क्षमता का संवर्धन करना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। संबंधित नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के नामित अध्यक्षों/जनप्रतिनिधियों को स्वयं प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि नामित अध्यक्ष के स्थान पर किसी अन्य प्रतिनिधि को भेजने की अनुमति नहीं होगी।

फतेहपुर जनपद से असोथर, फतेहपुर, कोड़ा जहानाबाद एवं किशुनपुर समेत सूची में शामिल नगरीय निकायों के नामित जनप्रतिनिधियों को भी प्रशिक्षण में प्रतिभाग करना है। प्रशिक्षण के दौरान नामित अध्यक्षों के भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था केंद्र द्वारा निःशुल्क की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *