अम्बेडकरनगर: नागपंचमी पर गहनागन बाबा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने चढ़ाया दूध-लावा

नागपंचमी पर गहनागन बाबा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने चढ़ाया दूध-लावा

 

इसरार अहमद जिला संवाददाता

 

अम्बेडकरनगर। जैतपुर थाना क्षेत्र से जलालपुर मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध गहनागन बाबा मंदिर पर नागपंचमी के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने नाग देवता को दूध लावा व अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।गहनागन बाबा मंदिर पर नागपंचमी के दिन हर वर्ष भव्य मेले का आयोजन होता है।मान्यता है कि मंदिर में नाग देवता की पूजा-अर्चना करने और परिक्रमा करने से सर्पदंश से पीड़ित लोगों को राहत मिलती है। इसी आस्था के चलते नागपंचमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं।मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। जैतपुर थाना प्रभारी प्रेमचंद पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और भीड़ तथा यातायात व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। पुलिस की सक्रियता के चलते श्रद्धालुओं को मेले में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए लगातार व्यवस्था संभाली जाती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *