बहराइच: मैलानी-नानपारा ट्रैक पर फिर दौड़ी विस्टाडोम, पहले दिन दिल्ली-नोएडा के पर्यटकों ने लिया लुत्फ

बहराइच से शिवकुमार वर्मा की रिपोर्ट

 

*बहराइच: मैलानी-नानपारा ट्रैक पर फिर दौड़ी विस्टाडोम, पहले दिन दिल्ली-नोएडा के पर्यटकों ने लिया लुत्फ*

 

बहराइच। मैलानी-नानपारा रेल प्रखंड पर वीकेंड विस्टाडोम सेवा शनिवार से फिर शुरू हो गई। पहले दिन दिल्ली और नोएडा से आए पर्यटकों ने इस विशेष ट्रेन से सफर किया।

 

पर्यटक मैलानी से विस्टाडोम कोच में सवार होकर किशनपुर सेंचुरी, दुधवा नेशनल पार्क और कतर्नियाघाट के हरे-भरे जंगलों की खूबसूरती निहारते हुए बिछिया रेलवे स्टेशन पहुंचे। बिछिया स्टेशन पर उतरने के बाद सभी पर्यटक ई-रिक्शा और जिप्सी से घड़ियाल सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने घड़ियाल, मगरमच्छ और कतर्नियाघाट वेटलैंड का दीदार किया। जंगल सफारी और विस्टाडोम के अनोखे अनुभव से पर्यटक काफी खुश नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *