Etawah News: आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 68 मरीजों का हुआ निःशुल्क परीक्षण

Etawah News: आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 68 मरीजों का हुआ निःशुल्क परीक्षण।

रिपोर्ट एम एस वर्मा ल, मनोज कुमार TTN 24 NEWS

जसवंतनगर/इटावा। आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत तहसील में आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में चिकित्साधिकारी डॉ. इंदू सिंह ने कुल 68 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिनमें 52 पुरुष एवं 16 महिलाएं शामिल रहीं। सभी मरीजों को निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं। इस दौरान उन्होंने शरद ऋतु में फैलने वाली मौसमी बीमारियों, उनके लक्षणों एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी। शिविर में बुखार, सर्दी, गले के रोग, पेट दर्द, मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

इस अवसर पर लोगों को आयुर्वेदिक दिनचर्या, ऋतुचर्या एवं संतुलित आहार-विहार के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए आयुर्वेद के मूल सिद्धांत ‘स्वस्थस्य स्वास्थ्य रक्षणम्’ अर्थात स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना पर विशेष जोर दिया गया। शिविर के सफल आयोजन में श्री जिलेदार एवं रोहित भृत्य ने उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *