बाढ़ का पानी गांवों की चौखट तक, खेती और जनजीवन पर गहराया संकट

*बाढ़ का पानी गांवों की चौखट तक, खेती और जनजीवन पर गहराया संकट*

 

ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा

हरदोई यूपी

9415707425

 

*मल्लावां (हरदोई)।* गंगा के बढ़ते जलस्तर ने मल्लावां क्षेत्र के कई गांवों में हालात गंभीर कर दिए हैं। बाढ़ का पानी अब खेतों के साथ-साथ आबादी वाले इलाकों तक पहुंचने लगा है, जिससे ग्रामीणों के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना चुनौती बन गया है। संपर्क मार्ग प्रभावित होने से आवागमन में कठिनाई बढ़ गई है और लोगों को नावों के सहारे आवाजाही करनी पड़ रही है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे जलस्तर से किसानों की फसलें जलमग्न हो रही हैं। खेतों में खड़ी फसलें बाढ़ की चपेट में आने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई स्थानों पर ग्रामीणों का कामकाज प्रभावित हो गया है और पशुओं के चारे की व्यवस्था करना भी मुश्किल हो रहा है। सूखी लकड़ी और दैनिक उपयोग की सामग्री जुटाना भी बड़ी समस्या बन गया है। बाढ़ का असर शिक्षा व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में विद्यालयों का संचालन प्रभावित हुआ है। राहत और बचाव कार्यों के तहत प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। राहत शिविरों में ठहरे लोगों को भोजन और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। मल्लावां क्षेत्र के मगराहा, भगतपुरवा, रत्तेपुरवा, इकघरा, रायसिंह पुरवा, कुतुआपुर, पाठक पुरवा, साहबगंज, बहादुरपुर, शाहपुर पवार और हीरापुरवा हरीगंज आदि गांवों में बाढ़ का असर साफ दिखाई दे रहा है। रामचंद्र राजपूत लोकईया पुरवा कलेक्टर सिंह राजपूत लोनार पुष्पेंद्र राजपूत शिवकुमार राजपूत ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर में और वृद्धि हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

प्रशासन लगातार जलस्तर पर नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को तेज करने की मांग भी उठ रही है। वही क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशु एवं उप जिलाधिकारी बिलग्राम एन राम अपनी समस्त तहसील टीमों को निर्देशित किया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर निगाह बनाए रखें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *