कच्चे मार्ग पर जलभराव होने से विद्यालय जाने में छात्र-छात्राओं को निकलना हुआ मुश्किल

कच्चे मार्ग पर जलभराव होने से विद्यालय जाने में छात्र-छात्राओं को निकलना हुआ मुश्किल।

ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा

हरदोई यूपी

मल्लावा हरदोई विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत हर्रैया साहिमपुर के सिरसैया खेड़ा से बना कच्चा मार्ग पर जल भराव होने के कारण स्कूली छात्र-छात्राओं को निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है वहीं लगभग ढाई फीट गहरे पानी में कच्चे मार्ग से साइकिल लेकर एवं पैदल छात्र छात्राओं को निकलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है यदि यही मार्ग इंटरलॉकिंग या खड़ंजा अथवा डामरीकरण हो जाता तो शायद बच्चों को फिसल कर गिरने से बचा लिया जाता लेकिन कच्चा मार्ग होने के कारण स्कूली बच्चे फिसल कर गिर जाते हैं ।नतीजन उनकी कॉपी किताब उनकी ड्रेस सब भीग जाती है ऐसे में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी हरदोई से जांच कर जल भराव खत्म होने के बाद मार्ग दुरुस्त कराने की मांग की है जिससे नन्हे मुन्ने स्कूली छात्र-छात्राओं को निकलने में असुविधा का सामना करना ना पड़े कच्चे मार्ग पर कहीं-कहीं अधिक गड्ढे भी हैं जिनमें बच्चे गिर करके जान जोखिम में भी डाल सकते हैं या फिर विद्यालय परिवार को चाहिए कि जल भराव के समय उक्त बच्चों को होमवर्क ही दिया जाए स्कूल आने-जाने में दिक्कत का सामना न करना पड़े जल भराव से अवरुद्ध मार्ग पर निकलने में खतरों से खेलना हो रहा है पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य संतराम कुशवाहा ने बताया कि यह मार्ग राजकीय मेला बेरिया घाट संपर्क मार्ग से जुड़ा हुआ है लेकिन प्रशासन की घोर लापरवाही के चलते इस मार्ग को पक्का नहीं किया गया है जबकि इस मार्ग से आवागमन अधिक होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *