फतेहपुर में जुआखाने पर पुलिस का छापा, छह जुआरी गिरफ्तार; चार फरार

फतेहपुर में जुआखाने पर पुलिस का छापा, छह जुआरी गिरफ्तार; चार फरार

 

बिन्दकी में ट्यूबवेल के कमरे में चल रहा था कथित जुए का अड्डा, ₹2.20 लाख नकद, छह मोबाइल और तीन बाइक बरामद; प्रधान और प्रधान पति के शामिल होने की भी चर्चा।

 

फतेहपुर। जनपद के बिन्दकी कस्बे में पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि जुआखाना संचालक समेत चार लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 20 हजार रुपये नकद, छह एंड्रॉयड मोबाइल फोन, तीन मोटरसाइकिल और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

 

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की रात बिन्दकी पुलिस ने कस्बे में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के पीछे खेत में बने एक ट्यूबवेल के कमरे में छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, मौके पर संगठित गिरोह बनाकर जुआ खेला जा रहा था। अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार लोग भागने में सफल रहे।

 

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजेन्द्र कुमार निवासी ग्राम तेन्दुली थाना बिन्दकी, संजय सिंह निवासी ब्राह्मण टोला थाना खागा, राजू सिंह निवासी ग्राम गढ़ी थाना खागा, लतीफ अहमद निवासी मोहल्ला महजरी थाना कोतवाली नगर, नफीस निवासी ब्राह्मण टोला थाना खागा और विपिन तिवारी निवासी सिविल लाइन शामिल हैं।

 

बताया जा रहा है कि इस मामले में प्रधान और प्रधान पति के नाम भी सामने आए हैं। वहीं, फरार लोगों में जुआखाना संचालक और नगर पालिका कर्मचारी के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

 

फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

 

ब्यूरो रिपोर्ट: TTN 24 न्यूज, फतेहपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *