TTN 24 NEWS: देश प्रदेश की बड़ी खबरें….

TTN 24 NEWS: देश प्रदेश की बड़ी खबरें….➡️लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बरेली में 2 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री योगी शिक्षक MLC प्रत्याशी की जनसभा का कार्यक्रम। ग्राम प्रहरी सभा के कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद।

 

➡️लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ाएंगे आज बरेली पुलिस लाइन में श्री योगी करेंगे घोषणा। ग्राम प्रहरियों को सम्मानित भी करेंगे मुख्यमंत्री। मासिक मानदेय 2500 से बढ़कर 3500 होगा। हर महीने 1000 रुपये की बढ़ोतरी का प्रस्ताव। सालाना 12 हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। यूपी सरकार पर 84 करोड़ का अतिरिक्त खर्च।

 

➡️➡️अब तक के खास समाचार➡️➡️

 

➡️लखनऊ : कांग्रेस में हंगामे की जांच के लिए समिति गठित। कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने बनाई समिति। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी करेंगे अध्यक्षता। पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता समिति में शामिल। पूर्व सांसद रवि वर्मा को मिली जिम्मेदारी। आराधना के पदभार ग्रहण समारोह से पहले हुआ था विवाद। अजय राय, पार्षद ममता चौधरी के बीच हुआ था हंगामा।

 

➡️लखनऊ : यूपी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की नई नियुक्ति। प्रीति शाही गोरखपुर महानगर जिलाध्यक्ष बनीं। गोरखपुर जिला की पूजा सिंह कौशिक बनीं। किरण प्रजापति संतकबीरनगर जिलाध्यक्ष बनीं। शैल त्रिपाठी बस्ती जिलाध्यक्ष बनीं। शुभ लक्ष्मी सिंह महाराजगंज जिलाध्यक्ष बनीं। अराधना पाण्डेय देवरिया जिलाध्यक्ष बनीं। रूपम राव कुशीनगर जिलाध्यक्ष बनीं। अलका सिंह आजमगढ़ जिलाध्यक्ष बनीं। श्वेता राय बलिया जिलाध्यक्ष बनीं। सन्नो गुप्ता मऊ जिलाध्यक्ष बनीं।

 

➡️लखनऊ : होटल में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। होटल के सिक्योरिटी इंचार्ज ने पुलिस को दी सूचना। होटल के कमरा नंबर 1037 में ठहरी थी युवती। मृतका की पहचान समरीन के रूप में हुई। समरीन लखनऊ के चौक क्षेत्र की निवासी थी। लखनऊ के न्यू हजरतगंज स्थित होटल का मामला।

 

➡️ लखनऊ : शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन आज। नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा। देवी मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सख्त इंतजाम।

 

➡️पीलीभीत : रामलीला मेला कमेटी में विवाद। हिसाब मांगने पर दो पक्षों में बहस। विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग। फायरिंग में कुनाल, अंकित की मौत। मोहित की हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती। आरोपी कौशल पर फायरिंग का आरोप। 3 लोगों पर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग। थाना अमरिया क्षेत्र के कस्बे का मामला।

 

➡️बहराइच : तेंदुए के हमले में मासूम की मौत। गन्ने के खेत के पास खेल रहा था मासूम। मासूम पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीण। ग्रामीणों के खदेड़ने पर भागा तेंदुआ। थाना मुर्तिहा क्षेत्र के मंझरा का मामला।

 

➡️ प्रयागराज : यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग से जुड़ी खबर। महाविद्यालयों में प्राचार्य भर्ती का रिजल्ट घोषित। लिखित परीक्षा का परिणाम आयोग ने किया जारी। सफल अभ्यर्थियों के इंटरव्यू का कार्यक्रम घोषित। 27 से 30 अक्टूबर तक होंगे इंटरव्यू। 14 अक्टूबर से डाउनलोड होंगे इंटरव्यू लेटर। upessc.up.gov.in पर देख सकेंगे परिणाम।

 

➡️प्रयागराज : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में आज सुनवाई। इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई। शाही ईदगाह विवाद पर अदालत में कार्रवाई। 18 मामलों में एक साथ हो रही सुनवाई। पिछली सुनवाई में मुस्लिम पक्ष ने मांगी अनुमति। संशोधित जवाब दाखिल करेगा मुस्लिम पक्ष। जज अवनीश की सिंगल बेंच कर रही सुनवाई।

 

➡️रायबरेली : पुलिस के खिलाफ लोगों ने की नारेबाजी। पीड़ित ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप। 20 हजार रुपये मांगने का लगाया आरोप। रिश्वत मांगने का पीड़ित ने लगाया आरोप। बालिग प्रेमी जोड़े ने की कोर्ट मैरिज। कोर्ट मैरिज के बाद दोनों पक्षों में समझौता। कार्रवाई न करने के एवज में रुपये मांगे। दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग। भारी संख्या में दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे। भदोखर थाने में काफी देर तक चला हंगामा।

 

➡️बस्ती : BJP प्रमुख प्रतिनिधि की गाड़ी पर फायरिंग। अज्ञात हमलावरों ने गाड़ी पर चलाई गोलियां। प्रमुख प्रतिनिधि भोला निषाद ने दी जानकारी। गाड़ी पर मिले गोली लगने के निशान। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस। त्रिलोकपुर ग्राम पंचायत के पास की घटना।

 

➡️ अमेठी : अमेठी के जवान शिव कुमार मिश्रा का निधन। ड्यूटी के दौरान BSF जवान ने तोड़ा दम। लद्दाख बॉर्डर पर देश की सुरक्षा में थे तैनात। हृदय गति रुकने से मौत की बताई जा रही वजह। आज पैतृक गांव पहुंचेगा जवान का पार्थिव शरीर।

 

➡️एटा : हत्या के मामले में दो दोषियों को उम्रकैद। डकैती न्यायालय एटा ने सुनाई सजा। दोषी सनोज और रिंकू को आजीवन कारावास। दोनों पर 43-43 हजार रुपये का जुर्माना। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत हुई प्रभावी पैरवी।

 

➡️लखनऊ : शिवा शर्मा की मां का सनसनीखेज आरोप। ऊंची पहुंच की धौंस देकर ब्लैकमेल करती थी श्रद्धा। मां ने कहा, श्रद्धा ने चौथी मंजिल से फेंक दिया। बेटे शिवा शर्मा को साजिश के तहत मारा गया- मां। शिवा शर्मा के शरीर पर सिर्फ अंडरवियर था। चेहरे पर लिपस्टिक, शरीर पर दागने के निशान। हंगामे के बाद पुलिस ने चोट पंचनामे में लिखा था। शिवा का खुद का भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। फायरिंग केस में नामजद था, 50 हजार इनामी रहा। STF ने पटना से अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। दोबारा जेल जाने से डरता था शिवा शर्मा। इसी बात से श्रद्धा दुबे ब्लैकमेल किया करती थी।

 

➡️लखनऊ : दुबग्गा में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की रेड। महिपतमऊ में कई किलो हेरोइन बरामद की गई। मौके से पिस्टल और कारतूस भी बरामद हुआ है। बरामद हेरोइन की कीमत कई करोड़ बताई जा रही। पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। हाल में ही हेरोइन बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। जानकीपुरम में दिल्ली पुलिस ने छापेमारी की थी। जानकीपुरम से भी 7 किलो हेरोइन बरामद हुई थी। अब दुबग्गा में कई किलो हेरोइन बरामद की गई।

 

➡️लखनऊ : नवरात्रि पर सीएम योगी का एक्स पर पोस्ट। मां चंद्रघंटा का दिव्य स्वरूप नारीशक्ति के तेज-CM। गरिमा और अदम्य साहस का प्रतीक – सीएम। नारी की सुरक्षा समृद्ध समाज का आधार- सीएम। 2017 से पहले अराजकता का माहौल था- सीएम। ‘सत्ताधीशों के परिवारों का सशक्तीकरण उद्देश्य था’। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में नारी सशक्तीकरण-CM। कीर्तिमान स्थापित कर रही डबल इंजन सरकार-CM।

 

➡️लखनऊ : होटल के 10वें फ्लोर से गिरकर युवती की मौत। लखनऊ में सेलेस्टियल होटल में युवती की मौत। दोस्त के साथ होटल में ठहरी थी, युवक फरार। कमरा नंबर 1037 में समरीन, अवनीश ठहरे थे। घटना के बाद से सुल्तानपुर का अवनीश फरार है। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में सनसनीखेज घटना।

 

➡️लखनऊ : कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत मामला। लिवइन पार्टनर श्रद्धा दुबे अबतक अरेस्ट नहीं। श्रद्धा दुबे पर पुलिस की कार्रवाई नरम क्यों? हाईप्रोफाइल मर्डर केस में अबतक सिर्फ FIR। श्रद्धा उसकी बहन को नहीं पकड़ पाई पुलिस। ड्राइवर दानिश और आदिल का भी पता नहीं। घटना के समय श्रद्धा अपार्टमेंट में मौजूद थी। श्रद्धा के अपार्टमेंट से गिरकर शिवा की मौत। श्रद्धा के अपार्टमेंट से नशीली दवाएं मिली थीं। श्रद्धा, रश्मि के नेपाल भाग जाने की आशंका।

 

➡️ लखनऊ : कफ सिरप तस्करी सिंडिकेट से जुड़ा मामला। शुभम जायसवाल के करीबी वरुण की तलाश। वरुण सिंह की तलाश में जुटी एसटीएफ। वरुण सिंह भारत में ही कहीं छिपा है। वरुण ही धनबाद सिंडिकेट को संभालता था। बर्खास्त सिपाही आलोक ने वरुण का नाम लिया।

 

➡️कानपुर : कानपुर में बड़ी लूट की वारदात से हड़कंप। पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश यादव के घर में लूट। 12 से 15 लाख कैश समेत एक चेन लूटी। नकाबपोश बदमाशों ने घर में बनाया बंधक। दो आरोपियों ने हाथ-पैर बांधकर लूटपाट की। 3 बार ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं रमेश यादव। BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री हैं रमेश।

 

➡️पीलीभीत : पीलीभीत में ट्रिपल मर्डर से मची सनसनी। कुनाल, अंकित और मोहित की हत्या की गई। रामलीला मेला कमेटी में विवाद के बाद हत्या। विवाद में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या। मेला कमेटी में हिसाब मांगने पर फायरिंग की। थाना अमरिया क्षेत्र के कस्बे में 3 लोगों की हत्या।

 

➡️बांदा : तहबाजारी के नाम पर रंगदारी वसूली जारी। कमिश्नर से लेकर डीएम का आदेश बेअसर। हाईवे किनारे झोपड़ी बनाकर अवैध वसूली। हाईवे किनारे गुंडे रखकर अवैध वसूली जारी। वसूली न देने पर ट्रक ड्राइवरों की पिटाई। जिला पंचायत अध्यक्ष, AMA की मिलीभगत। उद्गम स्थल पर ही तहबाजारी लेने का नियम। अमित पांडेय के नाम जिला पंचायत का टेंडर। महोबा के सुलभ सक्सेना सहित अन्य भी पार्टनर। स्टेट हाईवे खजुराहो रोड पर की जा रही वसूली।

 

➡️संभल : शारिक साठा के घर पर नोटिस चस्पा। संभल हिंसा का मास्टरमाइंड है शारिक। 4 मामलों में फरार चल रहा शारिक साठा। कोर्ट ने जारी किया धारा 84 का नोटिस। कोर्ट से शारिक भगोड़ा घोषित हो चुका है। थाना नखासा क्षेत्र का मामला।

 

➡️ गाजीपुर : 80 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्तार। ममता अंजली ग्रुप का CMD संतोष यादव अरेस्ट। 18% रिटर्न का झांसा देकर निवेश कराया था। 50 हजार लोगों से 80 करोड़ रुपए की ठगी। अलग-अलग स्कीम का झांसा देकर ठगी की। गाजीपुर कोतवाली में लिखा गया था मुकदमा।

 

➡️ श्रावस्ती : खुले आसमान के नीचे रहने को परिवार मजबूर। बीते दिनों आई आंधी-बारिश में गिरा था घर। चौकीदार पुरवा में कुसमा देवी का मकान गिरा। डीएम से पक्का मकान दिलाने की मांग की। बसभरिया पुरैना के चौकीदार पुरवा की घटना।

 

➡️ मेरठ : चोरी के शक में युवक को पीटा। युवक को खंभे से बांधकर पीटा गया। हाथ जोड़ रोता बिलखता दिखा युवक। युवक पर तार चोरी करने का शक था। निर्माणाधीन बिल्डिंग में घुसा था युवक। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का वायरल वीडियो।

 

➡️दिल्ली : SC में राहुल-खरगे की याचिका में तकनीकी कमियां। याचिका में रजिस्ट्री ने बताईं 14 तकनीकी कमियां। कमियां दूर होने तक सूचीबद्ध नहीं होगी याचिका। आज याचिका की मेंशनिंग भी नहीं की जाएगी। प्रतिवादियों के नाम में गड़बड़ी पर रजिस्ट्री की आपत्ति। निजी पक्षकारों को प्रतिवादी बनाने पर स्पष्टीकरण नहीं। याचिका के साथ पुराने फैसले की कॉपी नहीं लगाई। 9 अन्य याचिकाकर्ताओं के वकालतनामे नहीं मिले। याचिका की 220 रुपए कम फीस जमा की गई। खामियों की वजह से अभी याचिका सूचीबद्ध नहीं।

 

➡️ देवरिया : 2 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत। प्राथमिक विद्यालय का सहायक शिक्षक अरेस्ट। आरोपी शिक्षक मैनुल्लाह सिद्दीकी पर आरोप। शराब पीने और छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप। BSA ने आरोपी शिक्षक को किया निलंबित। महुआडीह क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय का मामला।

 

➡️संभल : 80 लाख रुपए के लालच में पिता पहुंचा जेल। बेटे की मौत के 2 साल बाद पिता की साजिश। फर्जी दस्तावेज बनाकर बेटे के नाम बीमा खरीदा। पहले पॉलिसी खरीदी फिर हादसे में मौत बताया। 15-15 लाख क्लेम लिया, 50 लाख के क्लेम में फंसा। 2024 में बेटे की मौत, जून 26 में बीमा लिया। एक EMI भरी, अगस्त में बेटे की मौत बताई। बीमा कंपनी के सर्वे के दौरान खुला पूरा मामला। बीमा कंपनी की शिकायत पर लिखा गया केस। पिता समेत 3 लोगों को पुलिस ने भेजा जेल। रजपुरा क्षेत्र के गांव मलिकपुर का मामला।

 

➡️बरेली : बर्थडे पार्टी में युवक की निर्मम हत्या। पार्टी में विवाद के बाद युवक की हत्या। एक युवक ने दूसरे युवक की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गोकलपुर की घटना।

 

➡️ पीलीभीत : पीलीभीत में ट्रिपल मर्डर से मची सनसनी। 3 लोगों की गोली मारकर हत्या की गई। रामलीला मेला कमेटी में विवाद के बाद हत्या। आरोपी कौशल कमेटी में नया सदस्य बना था। हिसाब किताब मांगने पर कौशल ने हत्या की। 2 सगे भाइयों समेत तीन की हत्या से हड़कंप। मुख्य आरोपी समेत 8 लोग पुलिस हिरासत में। थाना अमरिया क्षेत्र के कस्बे में 3 लोगों की हत्या।

 

➡️ देहरादून : मदरसों के बच्चे मिड डे मील से वंचित। 452 पंजीकृत मदरसे मिड डे मील से वंचित। बोर्ड भंग होने से नई व्यवस्था से बढ़ी परेशानी। अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की व्यवस्था लागू। व्यवस्था लागू होने के बाद बंद हुआ मिडे मील। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स का बयान। मिड डे मील बच्चों का अधिकार है- शादाब। स्कूलों की तहर मदरसों में भी मिले भोजन- शादाब। प्रदेश में मदरसों में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया है जारी। मान्यता मिलने के बाद शुरू होगा मिड डे मील।

 

➡️दिल्ली : प्रदर्शनकारियों से जुड़े मामलों पर सुनवाई। सुप्रीम कोर्ट में आज कई याचिका पर सुनवाई। पुलिस, अर्धसैनिक बलों की कार्रवाई को चुनौती। मेट्रो सेवा बंद करने के फैसले का भी विरोध। CJI की अध्यक्षता वाली बेंच करेगी सुनवाई।

 

➡️दिल्ली : CJP के पदाधिकारी हिरासत में लिए गए। सौरभ दास, आशुतोष रांका हिरासत में लिए गए। दिल्ली में पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। तिरंगा लेकर जंतर-मंतर पहुंचे रांका और दास। अजिंक्य समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए। आशंका है आज CJP कार्यकर्ता जंतर-मंतर घेरेंगे।

 

➡️दिल्ली : राफेल डील पर बयान से जुड़ा मानहानि मामला। राहुल गांधी की याचिका पर आज सुनवाई। राहुल ने मानहानि केस रद्द करने की मांग की। पीएम मोदी के खिलाफ बयान से जुड़ा मामला। सुप्रीम कोर्ट में आज मामले की सुनवाई होगी।

 

➡️रायबरेली : तेज रफ्तार डम्पर ने बाइक सवारों को रौंदा। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल। मिल एरिया क्षेत्र के राही के पास की घटना।

 

➡️गोंडा : सरकारी तालाब की जमीन पर चला बुलडोजर। भटपी गांव में 10 से अधिक मकानों पर कार्रवाई। HC के निर्देश पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई। सदर तहसील प्रशासन ने जमीन कराई कब्जामुक्त। इमामुद्दीन ने हाईकोर्ट में दाखिल की थी याचिका।

 

➡️रायबरेली : दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल। बछरावां क्षेत्र के थुलेडी के पास की घटना।

 

➡️रायबरेली : रायबरेली में ट्रैफिक पुलिस पर गंभीर आरोप। ऑटो चालक की बेरहमी से पिटाई का आरोप। जमीन पर लेटकर पीड़ित ने जताया विरोध। ट्रैफिक प्रभारी पर मारपीट का आरोप। सिविल लाइन चौराहे के पास की घटना।

 

➡️दिल्ली : CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन। राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत कई नेता शामिल। सुप्रीम कोर्ट में याचिका की औपचारिकताएं पूरी कीं। ECI से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई। विपक्ष की याचिका पर तत्काल सुनवाई की सहमति। आज सुबह SC में नए सिरे से सुनवाई शुरू होगी।

 

➡️दिल्ली : आज कई इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित। कानून-व्यवस्था को लेकर यातायात पर असर संभव। कनॉट प्लेस, जंतर-मंतर और संसद मार्ग पर असर। वाहन चालकों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह। वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील।

 

➡️दिल्ली : ECI के खिलाफ याचिका पर SC में आज सुनवाई। सुबह ही सुनवाई के लिए तैयार हुआ सुप्रीम कोर्ट। राहुल, अखिलेश समेत विपक्ष के नेताओं की याचिका। चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष ने उठाए सवाल। विपक्ष के प्रदर्शन के बीच SC में सुनवाई का फैसला।

 

➡️दिल्ली : राहुल गांधी ने समर्थकों का जताया आभार। SC तक मार्च में शामिल होने वालों का किया धन्यवाद। INDI गठबंधन के नेताओं का भी किया शुक्रिया। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, RSS पर साधा निशाना। भारत के लोग डरने वाले नहीं हैं- राहुल गांधी। आप हमें मार नहीं सकते, धमका नहीं सकते- राहुल। हमें डराया नहीं जा सकता- राहुल गांधी। हम दादागिरी बर्दाश्त नहीं करेंगे- राहुल गांधी। सरकार को जनता की ताकत दिखाना जरूरी था-राहुल।

 

➡️दिल्ली : CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप। दिल्ली पुलिस पर मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप। मुझे और मेरे परिवार को किया गया परेशान- अभिजीत। दिल्ली में विमान से उतरते ही हिरासत में लिया- दीपके। माता-पिता और वकीलों को सूचना नहीं देने दिया- दीपके। अभिजीत दीपके का ऐलान- आंदोलन जारी रखूंगा। ‘PM की तानाशाही खत्म होने तक जारी रहेगा आंदोलन’।

 

➡️तिरुअनंतपुरम : केरलम विधानसभा में बड़ा फैसला। ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग वाला प्रस्ताव पारित। मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग। मतदाता सूची से बाहर किए गए पात्र नागरिक। पात्र नागरिकों के अधिकार बहाल करने की मांग। चुनाव आयुक्तों के चयन प्रक्रिया में बदलाव का सुझाव। CM वी.डी. सतीशन ने बताया ऐतिहासिक क्षण। केरलम ने इतिहास रचा- CM वी.डी. सतीशन। पहली बार विधानसभा में प्रस्ताव पारित। CEC को हटाने की मांग वाला प्रस्ताव पारित।

 

➡️ दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट की सप्लीमेंट्री कॉज लिस्ट जारी। राहुल गांधी की याचिका को जगह नहीं मिली। आज की सप्लीमेंट्री लिस्ट में नाम नहीं। देर रात 11:25 बजे जारी हुई सूची। CJI की अगुवाई वाली बेंच के सामने कई याचिकाएं सूचीबद्ध। जज जॉयमाल्य, वी. मोहना की बेंच करेगी सुनवाई। CPI(M) के एमए बेबी की PIL सूचीबद्ध। शैलेंद्र मणि की कंटेम्प्ट याचिका भी लिस्ट में शामिल। मेनका गुरुस्वामी की याचिका भी सूचीबद्ध। RJD सांसद मनोज कुमार झा की याचिका शामिल। ADR, SCBA, SCAORA की याचिका भी शामिल। यूथ बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया की याचिकाएं शामिल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *