16 वर्षीय किशोरी का शव घर अंदर के कमरे में दुपट्टे से लटका देख घर में मचा कोहराम।
ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावा हरदोई कस्बा मल्लावां के छत्ता टोला में एक किशोरी का शव कमरे के अंदर दुपट्टा से लटकता देख घर वालों के होश उड़ गए स्थानीय पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच सुरु की ।
जानकारी के अनुसार मृतका शाहिमा पुत्री नदीम खान निवासी छत्ता टोला ने बीती रात रविवार को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घर में मां पांच वर्षीय छोटी बहन मौजूद थीं। मृतका के पिता बेंगंलौर में मजदूरी करता हैं।जिनको घटना की जानकारी दी जा चुकी है।

अभी तक पुलिस को मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घटना के साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया है।
जानकारी मिली कि चार दिन पहले मृतका के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी जिसका प्रार्थना पत्र स्थानीय पुलिस को दिया गया था।

उक्त घटना की जानकारी प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार से की गई तो बताया कि मारपीट का एक प्रार्थना पत्र आया था जिस पर दोनों पक्षों की सहमति से समझौता भी दोनों पक्षों ने कर लिया था मौत के कारण को गहनता से जांच की जा रही है जैसे ही खुलासा होता है विधिक कार्यवाही की जाए।
