बाल मेले का भव्य आयोजन, बालिकाओं के साथ जमकर थिरके अभिभावक और शिक्षिकाएं खेलकूद, मनोरंजन और रचनात्मक गतिविधियों ने बांधा समां बालिकाओं ने स्टॉल लगाकर किया स्वरोजगार, हजारों रुपये की कमाई से बढ़ा उत्साह

संवाददाता…

हितेश कुमार जोशी

 

हैडलाइन…

बाल मेले का भव्य आयोजन, बालिकाओं के साथ जमकर थिरके अभिभावक और शिक्षिकाएं खेलकूद, मनोरंजन और रचनात्मक गतिविधियों ने बांधा समां बालिकाओं ने स्टॉल लगाकर किया स्वरोजगार, हजारों रुपये की कमाई से बढ़ा उत्साह

 

सिरोही-पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही में ईसीसीई दिवस के अवसर पर बाल मेले का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया। मेले में नन्हीं बालिकाओं, अभिभावकों और शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कठपुतली से कहानी सुनाने, सामूहिक रचनात्मक गतिविधियों, पेपर डांस, म्यूजिकल डांस, जलेबी दौड़, गुब्बारा दौड़, अभिभावकों की दौड़ और प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं ने आयोजन को यादगार बना दिया। बालिकाओं के साथ अभिभावकों और शिक्षिकाओं ने भी जमकर नृत्य किया तथा मेले का भरपूर आनंद लिया।

प्रधानाचार्य श्रीमती हीरा खत्री एवं पीएम श्री प्रभारी गोपाल सिंह राव पोसालिया ने बताया कि बाल मेले का उद्देश्य बालिकाओं में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, सहभागिता, व्यावहारिक ज्ञान एवं उद्यमशीलता की भावना विकसित करना था। मेले में बालिकाओं ने खेलकूद और मनोरंजक गतिविधियों के साथ-साथ स्वरोजगार का शानदार उदाहरण भी प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह, विजेताओं को किया सम्मानित मेला प्रभारी चन्द्रकान्ता चौहान के मार्गदर्शन में आयोजित पेपर डांस एवं म्यूजिकल डांस में आरफा, गुलफ्सा बानो, पूरण, मूली देवी, कार्तिक, शोभा देवी, सोनिया, बतनी देवी और चंचल सहित स्टाफ की महिला शिक्षिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के दौरान बालिकाओं, अभिभावकों और शिक्षिकाओं का उत्साह देखते ही बनता था।जलेबी दौड़ में कार्तिक ने प्रथम, आरफा ने द्वितीय तथा चंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सातवां पुरस्कार पूरण एवं प्रति कुमारी को प्रदान किया गया। गुब्बारा दौड़ में संगीता कुमारी, खुशनुमा और अर्चना ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रुचि, हर्षिता एवं तान्या अव्वल रहीं। सभी अभिभावकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं, बालिकाओं एवं अभिभावकों को पुरस्कार स्वरूप लंच बॉक्स और वाटर बोतल प्रदान की गईं। स्टॉल लगाकर बालिकाओं ने सीखा स्वरोजगार का हुनरबाल मेले का विशेष आकर्षण बालिकाओं द्वारा लगाए गए खाद्य सामग्री एवं खेल गतिविधियों के स्टॉल रहे। खाद्य सामग्री के स्टॉल पर अच्छी बिक्री हुई, जिससे बालिकाओं ने स्वरोजगार के माध्यम से हजार से दो हजार रुपये तक की कमाई की। वस्तुओं पर रिंग डालने, पानी की बाल्टी में रखी कटोरी में सिक्का डालने तथा गेंद से गिलास गिराने जैसे मनोरंजक खेलों के माध्यम से भी बालिकाओं ने अच्छी आय अर्जित की।इन गतिविधियों से बालिकाओं को लेन-देन, प्रबंधन, व्यवहार-कौशल और आर्थिक गतिविधियों का व्यावहारिक अनुभव मिला। मेले ने खेल-खेल में सीखने, आत्मनिर्भर बनने और सामूहिक सहभागिता का प्रेरक संदेश दिया भामाशाह शिव सिंह चौहान व श्रीमती देव कुंवर हरि सिंह राव पोसालिया ने बालिकाओं के प्रोत्साहन हेतु योगदान दिया।शिक्षिकाओं एवं स्टाफ ने निभाई सक्रिय सहभागिता कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य श्रीमती सुमन कुमारी,वर्षा त्रिवेदी, देवी लाल, अनिता चौहान, व्याख्याता महेंद्र कुमार प्रजापत, प्रतिभा आर्य,लता किरण बंसल,जया दवे, कुसुम परमार, कल्पना चौहान, शैलेन्द्र सिंह,भारती सुथार, सह मेला प्रभारी सोनल राठौड़, एनटीटी अध्यापिका सुश्री शिवानी सुथार, रतन कुंवर, भगवती मीणा, गेस्ट फैकल्टी स्टाफ से जया त्रिपाठी, हिमांशी लखवानी, कमला कुमारी गरासिया, किरण भाटी, काजोल एवं तनुश्री सहित विद्यालय की नर्सरी, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक कक्षाओं की बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।बाल मेले में मनोरंजन, शिक्षा, रचनात्मकता और स्वरोजगार का अनूठा संगम देखने को मिला। हंसी-खुशी, नृत्य और उत्साह से सराबोर यह आयोजन बालिकाओं एवं अभिभावकों के लिए यादगार बन गया। पीएम श्री प्रभारी गोपाल सिंह राव पोसालिया ने सभी के शानदार सहयोग हेतु आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *