संवाददाता हितेश कुमार जोशी
पाली जिले के पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका सेन IPS ने पुलिस थाना सुमेरपुर पर जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याएं सुनीं तथा त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात आगामी पंचायतीराज चुनाव के मद्देनजर क्रिटिकल मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
