न्यू कैंब्रिज रेसिडेंशियल स्कूल में एक सम्मान समारोह का किया गया आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम विनय कुमार रहे मौजूद

न्यू कैंब्रिज रेसिडेंशियल स्कूल में एक सम्मान समारोह का किया गया आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम विनय कुमार रहे मौजूद l

जुबैर अंसारी स्पेशल क्रोस्पोंडेंट ऑफ बिहार l

न्यू कैंब्रिज रेजीडेंसीयल स्कुल मे मंगलवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बीरपुर अनुमंडल पदाधिकारी विनय कुमार उपस्थित रहे । कुमार के द्वारा विद्यालय के विभिन्न क्षेत्र में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत एसडीएम विनय कुमार, प्राचार्य अजय कुमार, वरीय शिक्षक बी मालाकार, बिंदु चौधरी ,अभिभावक प्रतिनिधि शिवेश चन्द्र ठाकुर के द्वारा सम्मलित रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। तदुपरांत प्रिया,प्रियांशी एवं प्रशांत के द्वारा स्वागत गीत एवं बिहार तथा मिथिला की संस्कृति पर आधारित गीत को प्रस्तुत किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी को पाग,चादर एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।

जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में तीन किलो मीटर में सोनू कुमार, ऊंची कूद में सेकंड आनेवाले वसीम अकरम,जिला स्तरीय खेल में गोल्ड मेडल लेने वाले नीरज कुमार एवं सोनू कुमार तथा कमिश्नरी की प्रतियोगिता में दौड़ में प्रथम आकर स्टेट जाने वाले सोनू कुमार के साथ साथ पढ़ाई में इस वर्ष अव्वल आने वाली प्रियांशी कौशिक तथा संगीत के क्षेत्र में तहलका मचाने वाली प्रिया कुमारी को पुरस्कृत किया गया।

अपने संबोधन में एसडीएम ने कहा कि यहाँ का स्वच्छ परिसर एवं अनुशासित बच्चे काफी अच्छा लगा। साथ ही बच्चों के बीच का कॉन्फिडेंस और भी अच्छा लगा। बच्चों में पढ़ाई के साथ साथ संस्कार की जरूरत है। जो यहां देखने को मिला । इन्होंने बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रह कर पढ़ाई के प्रति जागरूक किया। विद्यालय के निदेशक एम के झा,प्राचार्य अजय कुमार,एवं शिवेश चन्द्र ठाकुर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *