बहराइच से ब्यूरो चीफ कुमार वर्मा की रिपोर्ट
नदी में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बहराइच: कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोडहिया नंबर तीन के मजरे चंद्रदेव पुरवा निवासी 27 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। रविवार शाम खेत से घर लौटते समय वह नदी के गहरे पानी में डूब गया। सोमवार सुबह उसका शव नदी में उतराता मिला। चंद्रदेव पुरवा निवासी वीरेंद्र चौहान (27) पुत्र राधेश्याम रविवार शाम नदी के उस पार स्थित अपने खेत पर गया था। खेत से वापस लौटते समय वह नदी के गहरे पानी में डूब गया। देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों को चिंता हुई। पूरी रात परिजन व पुलिस उसे खोजने मे वगी रही। सोमवार सुबह नदी में उसका शव उतराता दिखाई दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
