मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा संकल्प अभियान के तहत आईटीआई से निकली यात्रा, जीजीआईसी में सजी विशाल रंगोली

सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी सेवा ज्योति यात्रा से गूंजा फतेहपुर, रंगोली में दिखा राष्ट्रसेवा का संकल्प

– मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा संकल्प अभियान के तहत आईटीआई से निकली यात्रा, जीजीआईसी में सजी विशाल रंगोली

 

फतेहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को फतेहपुर में सेवा और राष्ट्रभावना का व्यापक संदेश दिखाई दिया। आईटीआई प्रांगण से विकसित भारत संकल्प सभा, सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ हुआ, जबकि शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम के तहत विशाल रंगोली सजाकर सेवा, समरसता और विकसित भारत का संदेश दिया गया। दोनों कार्यक्रमों में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी सहभागिता रही।

आईटीआई प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह, जिला प्रभारी राहुल अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, बिंदकी विधायक राजेंद्र पटेल, विधायक विकास गुप्ता, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, करण सिंह पटेल एवं रणवेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री राजेश सिंह, सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि सेवा ज्योति कलश यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और राष्ट्रनिर्माण की भावना पहुंचाने का संकल्प है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का उल्लेख करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनके सार्वजनिक जीवन की यात्रा सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित को केंद्र में रखकर आगे बढ़ी है। उन्होंने देशवासियों से विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने और सेवा की भावना को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

इसके बाद शहर के जीजीआईसी में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम के अंतर्गत विशाल रंगोली बनाई गई। रंगोली के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता, सेवा और विकसित भारत की परिकल्पना को उकेरा गया। कार्यक्रम संचालन जिला महामंत्री पंकज त्रिवेदी ने किया। सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम संयोजक पंकज त्रिपाठी, सह संयोजक मधुराज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सिंह तथा सेवा के रंग राष्ट्र के संग की संयोजक रेखा पासवान सह संयोजक ज्योति प्रवीण रही। कार्यक्रम में जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भदौरिया, नीरज सिंह, उदय लोधी, अपर्णा सिंह गौतम, जिला मंत्री विमलेश पांडे, ओम प्रकाश पाल, सुनीता गुप्ता, रेखा पासवान, संतोष गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी प्रसून तिवारी, गौरव शुक्ला, जितेंद्र सिंह सेंगर, अखिलेश कुमार, सिद्धार्थ दीक्षित, अंतुल अवस्थी, नगर अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, विकास पासवान, दिनेश गुप्ता, संजय मोदनवाल, विनोद गौतम, ज्ञान चंद्र केसरवानी, उमेश गुप्ता, उमेश त्रिवेदी, मंजू शुक्ला, गायत्री सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *