एमएलसी प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में भाजपा नेताओं ने झोंकी ताकत किया सघन जनसंपर्क
23 अक्टूबर को होने वाले मतदान को लेकर तेज हुई चुनावी गतिविधियां, विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से की मुलाकात
इसरार अहमद, जिला संवाददाता
अम्बेडकरनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य पद के लिए भाजपा उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के संयुक्त प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान को लेकर भियांव विकास खंड के विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर विद्यालय प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों से संपर्क किया गया। इस दौरान प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई।जनसंपर्क अभियान में भियांव एमएलसी चुनाव संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता केशरी नंदन त्रिपाठी, नेवादा मंडल भाजपा अध्यक्ष विनय कुमार सिंह तथा शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष अवनीश तिवारी सहित अन्य लोग शामिल रहे। इसके अलावा सेवानिवृत्त शिक्षक उमापति मिश्र बेगीकोल के विद्यालय प्रबंधक आशुतोष सिंह प्रबंधक मुन्ना सिंह अतुल सिंह और पैकौली के दरस मौर्य आदि से जनसंपर्क किया गया।

इस दौरान जनसंपर्क में शामिल लोगों ने विभिन्न विद्यालयों एवं संबंधित लोगों के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की।विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में मतदान करने की अपील की गई।23 अक्टूबर को होने वाले मतदान को लेकर जनसंपर्क पर चुनाव को लेकर प्रत्याशी के समर्थक मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। इसी क्रम में भियांव विकास खंड के विभिन्न विद्यालयों में चलाए गए जनसंपर्क अभियान के दौरान विद्यालय प्रबंधन और शिक्षक समुदाय से जुड़े लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया गया। अभियान में शामिल लोगों ने प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील करते हुए चुनाव को लेकर अपनी सक्रियता दिखाई।
