Etawah News: अशोक सिंह भदौरिया की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि
रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS
इटावा। यू.पी. रोडवेज कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सोमवार को श्रद्धेय स्वर्गीय अशोक सिंह भदौरिया की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से पहुंचे संगठन के पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान और संघर्षों को स्मरण किया।
श्रद्धांजलि सभा में संगठन मंत्री उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश एवं नेपाल प्रभारी अनुपम जी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, प्रांतीय संगठन मंत्री अरुण कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जे.पी. शुक्ला और मनोज राठौर समेत संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। स्वर्गीय अशोक सिंह भदौरिया के पुत्र मयंक भदौरिया ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल देव, सेवा प्रबंधक एस.के. नागर, क्षेत्रीय अध्यक्ष पंकज वर्मा, क्षेत्रीय मंत्री अखिलेश यादव, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, पूर्व मंत्री पी.के. पाल सहित विभिन्न इकाइयों के अध्यक्ष, मंत्री और पदाधिकारी मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि अशोक सिंह भदौरिया ने कर्मचारियों के हितों और संगठन की मजबूती के लिए हमेशा संघर्ष किया। उनकी कार्यशैली, विचार और संगठन के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे। अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
