फतेहपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 12 सपाइयों पर मुकदमा

सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी

*हेडलाइन*

*फतेहपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 12 सपाइयों पर मुकदमा*

 

फतेहपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने के मामले में समाजवादी पार्टी के नेताओं पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष समेत 12 सपाइयों के खिलाफ कार्रवाई की है।

दरअसल, रविवार को पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर सपा, लोहिया वाहिनी और यूथ ब्रिगेड समेत कई संगठनों के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया था। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका गया।

मामले में कचेहरी चौकी प्रभारी अनमोल सिंह की तहरीर पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 लोगों को नामजद किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *