लखनऊ:अक्तूबर के बिजली बिल में उपभोक्ताओं को 5.24 प्रतिशत की राहत मिलेगी

*लखनऊ:अक्तूबर के बिजली बिल में उपभोक्ताओं को 5.24 प्रतिशत की राहत मिलेगी।*

ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS

पावर कॉरपोरेशन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

 

अक्तूबर में ईंधन अधिभार 5.24 प्रतिशत तय किया गया है, जिसके चलते प्रदेशभर के उपभोक्ताओं के बिजली बिल में 5.24 प्रतिशत की रियायत मिलेगी।

 

इस राहत से प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को कुल करीब 424 करोड़ रुपये की बचत होगी।

 

सितंबर में 7.93 प्रतिशत, अगस्त में 2.92 प्रतिशत और जुलाई में 4.43 प्रतिशत की राहत मिल चुकी है।

 

अक्तूबर की राहत के साथ यह लगातार चौथा महीना होगा, जब ईंधन अधिभार के कारण उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *