शिकायत पर एसडीएम विनय कुमार ने लिया एक्शन, विदेश भेजने के नाम पर ठगी के आरोप मे बसमतिया टूर एण्ड ट्रेवल्स को किया सील, संचालक फरार

शिकायत पर एसडीएम विनय कुमार ने लिया एक्शन, विदेश भेजने के नाम पर ठगी के आरोप मे बसमतिया टूर एण्ड ट्रेवल्स को किया सील, संचालक फरार l

 

जुबैर अंसारी स्पेशल क्रोस्पोंडेंट ऑफ बिहार की खास रिपोर्ट l

 

विदेश भेजने के नाम पर लोगों से पासपोर्ट और लाखों रुपए लेने के आरोपों के बाद वीरपुर एसडीएम विनय कुमार खुद से बसमतिया रोड स्थित टूर एण्ड ट्रेवल्स एजेंसी पहुंचे जब की साथ मे अंचला अधिकारी ब्रजेश कुमार सिंह, बीरपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार दास के साथ एजेंसी को सील कर दिया l दर असल अनुमंडल पदाधिकारी विनय कुमार के नेतृत्व में एजेंसी का निरीक्षण किया गया।

मिली जानकारी जानकारी अनुसार, वीरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-6 निवासी मोहम्मद आरिफ द्वारा नाक के निचे काली मंदिर के पास अमजद अली के मकान में किराए पर करीब दो वर्षों से बसमतिया टूर एंड ट्रेवल्स नाम से एजेंसी संचालित की जा रही थी। इतना ही नही अपने एजेंसी का प्रचार प्रसार दिनबंधी निवासी बसारत करीम सोशल मिडिया सुपौल टीवी नाम से फेसबुक पेज पर जम कर प्रचार प्रसार भी करता रहा है ऐसे मे सवाल उठता है की ये सोशल मिडिया के तथाकथित पत्रकार कहने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जो बगैर रजिस्टर्ड या बिना अनुमति के एजेंसी को संचालित करता है और सोशल मिडिया के तथाकथित पत्रकार चंद पैसों के खातिर झूठी खबरों को सच बना कर आम आवाम को परोसता है l गौरतलब है की

 

रूस भेजने के नाम पर पासपोर्ट और रकम लेने का आरोप

 

शिकायतकर्ता जियाउल हक ने आरोप लगाया कि एजेंसी संचालक द्वारा लोगों को रूस भेजने और वर्क वीजा दिलाने के नाम पर पासपोर्ट के साथ बड़ी रकम ली गई। आरोप है कि रकम लेने के बाद लोगों को लगातार आज-कल का झांसा देकर टाल दिया जाता रहा।

 

शिकायतकर्ता के अनुसार, मजहरूल हक, ताकिउद्दीन, शमीम अख्तर, कुमरूल होदा और अकमल हुसैन सहित कई लोगों से रूस भेजने के नाम पर करीब एक-एक लाख रुपए और पासपोर्ट लिए गए। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि रकम और पासपोर्ट लिए जाने के बाद करीब 8 से 9 महीने बीत गए, लेकिन उन्हें विदेश नहीं भेजा गया।

 

वहीं, मोहम्मद जावेद और अत्ताउल्लाह से रूस में वर्क वीजा दिलाने के नाम पर 1.96 लाख रुपए लेने का आरोप है। शिकायत के मुताबिक, दोनों को दो महीने के टूरिस्ट वीजा और फ्लाइट टिकट के साथ दिल्ली भेजा गया। बाद में टिकट कैंसिल होने की बात कहकर उन्हें वापस बुला लिया गया। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इसके बाद भी न तो वर्क वीजा दिया गया और न ही रकम वापस की गई।

 

जांच पूरी होने तक एजेंसी रहेगी सील

 

वीरपुर एसडीएम विनय कुमार ने बताया कि लोगों से आवेदन मिलने के बाद बसमतिया टूर एंड ट्रेवल्स की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान एजेंसी का संचालक मौके पर मौजूद नहीं था। फोन पर संपर्क करने पर उसके दिल्ली जाने की जानकारी मिली।

एसडीएम ने बताया कि जांच पूरी होने तक एजेंसी को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। मामले में दस्तावेजों और शिकायतों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद विदेश भेजने के नाम पर एजेंसी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच तेज होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *