उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने ब्रज प्रवास के दूसरे दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार सुबह श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने ब्रज प्रवास के दूसरे दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार सुबह श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचे

 

देश प्रदेश की बड़ी खबरें

ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS

➡️मथुरा।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने ब्रज प्रवास के दूसरे दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार सुबह श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे विधि-विधान व आस्था के साथ मुख्य गर्भगृह में विराजमान ‘लाला’ (बाल कृष्ण) के दर्शन और विशेष पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री के रूप में श्रीकृष्ण जन्मभूमि का यह उनका 20वां दर्शन रहा। मंदिर परिसर में आगमन पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

चांदी से सजे गर्भगृह की अद्भुत छटा निहारते रहे सीएम

जन्माष्टमी के इस विशेष और दिव्य पर्व पर जन्मभूमि के मुख्य गर्भगृह की दीवारों को चांदी की परत लगाकर बेहद अलौकिक रूप से सजाया गया था। मुख्यमंत्री योगी काफी देर तक चांदी से सजे गर्भगृह की इस अद्भुत छटा और लाला के मनमोहक स्वरूप को भक्तिभाव से निहारते रहे। मुख्य गर्भगृह में दर्शन-पूजन के बाद सीएम ने परिसर में ही स्थित योगमाया मंदिर, केशवदेव मंदिर और भागवत भवन में भी जाकर दर्शन-पूजन किया और देश-प्रदेश की सुख-शांति व समृद्धि की मंगल कामना की।

गोपूजन कर श्रद्धालुओं पर की पुष्प वर्षा

मंदिर में पूजन-अर्चन से पहले मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में गोमाता का विधिवत पूजन किया। इस पावन पर्व पर जन्मभूमि परिसर में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए सीएम योगी ने उन पर देर तक पुष्प वर्षा की और सभी देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने जन्मभूमि परिसर में अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दे रहे उज्जैन से आए कलाकारों के मध्य पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया और साथ में फोटो भी खिंचवाईं। सीएम योगी करीब 30 मिनट तक जन्मभूमि परिसर में रहे।

 

➡️मथुरा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या काशी के भव्य विकास के बाद अब ब्रजभूमि को भी जन-भावनाओं के अनुरूप विकसित किया जाएगा। डबल इंजन सरकार इसमें कोई कसर नहीं छोड़ेगी। ब्रजभूमि के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए यहां ऐसा भव्य परिसर तैयार किया जाएगा, जैसा अयोध्या और काशी में हुआ है। पिछली सरकारें श्रीकृष्ण जन्मभूमि आने से डरती थीं, क्योंकि उन्हें अपने वोट बैंक की चिंता होती थी। यह सरकार कृष्ण कन्हैया, प्रभु श्रीराम, बाबा विश्वनाथ और मां विंध्यवासिनी पर विश्वास करती है। लेकिन, जिनकी आस्था बाबर और औरंगजेब में होगी, क्या वे आपकी आस्था का सम्मान कर पाएंगे?

समाज विरोधी मंसूबे पूरे नहीं होने देगी सरकार

मुख्यमंत्री शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन करने के उपरांत मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाबर और औरंगजेब के अनुयायी फिर से समाज में जहर घोलने का काम करने जा रहे हैं। उनकी आदत समाज में विष वमन करने की है, जिससे समाज व राष्ट्र विरोधी तत्वों के हौसले बढ़ सकें, वे आपकी सुरक्षा में सेंध लगा सकें, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर सकें, बहन-बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगा सकें, अन्नदाता किसानों की खुशहाली पर डकैती डाल सकें और उद्यमी बनने की ओर अग्रसर कारीगरों व हस्तशिल्पियों को फिर से लाचार बना सकें। लेकिन डबल इंजन की सरकार इन मंसूबों पर पानी फेरेगी और इन्हें कभी पूरा नहीं होने देगी।

कल्पना से परे था अयोध्या का कायापलट

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्यावासियों को कल्पना भी नहीं थी कि कभी अयोध्या का इतना भव्य विकास होगा। वहां न सड़क थी, न बिजली और न ही पानी की समुचित व्यवस्था। गंदगी का अंबार लगा रहता था। अयोध्या रेलवे की सिंगल लाइन से जुड़ी थी। जो श्रद्धालु वहां जाता था, अव्यवस्था और अराजकता देखकर रोता हुआ लौटता था। आज प्रतिदिन करीब एक लाख श्रद्धालु अयोध्या धाम आते हैं। रामनवमी, कार्तिक माह, सावन का झूला मेला, दीपोत्सव आदि पर्वों पर यह संख्या बढ़कर पांच से 50 लाख तक पहुंच जाती है। कहीं कोई असुविधा नहीं होती। सामाजिक समता का अद्भुत उदाहरण भी देखने को मिलता है। प्रभु श्रीराम के नाम को जन-जन तक पहुंचाने वाले महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन गया है। कनेक्टिविटी के लिए चारों ओर से फोरलेन सड़कें बन चुकी हैं। रेलवे की डबल लाइन हो चुकी है। अयोध्या में जहां भी जाएंगे, आपको भक्तिपथ, रामपथ जैसे नामों की फोरलेन सड़कें मिलेंगी।

अपराजित रही हमारी आस्था

सीएम ने कहा कि 500 वर्ष पहले 1528 में विदेशी आक्रांता ने हमारी आस्था को समाप्त करने का प्रयास किया था। लेकिन, अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्रति हमारी सनातन आस्था निरंतर बढ़ रही है। वहां उमड़ रहे जनसैलाब से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। जो आक्रांता खुद को अविजित मानते थे, आज उनका कहीं अता-पता नहीं। सब समाप्त हो गए। लेकिन, हमारी आस्था कभी पराजित नहीं हुई। अयोध्या में प्रभु श्रीराम का दुनिया का विशालतम भव्य मंदिर बन गया। जिन लोगों को ये सब अच्छा नहीं लगता, वे अयोध्या को बदनाम कर रहे हैं।

मां विंध्यवासिनी धाम का भव्य परिसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं अभी यहां योगमाया का दर्शन कर रहा था। इसी धरा पर योगमाया ने अवतरित होकर कंस के अहंकार को चुनौती दी थी और वही योगमाया विंध्यवासिनी धाम में प्रकट हुई थीं। मैं जब भी यहां आता था, मुझे तत्काल मां विंध्यवासिनी का स्मरण आता था। आज मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि योगमाया के प्रति हमारी आस्था ने विंध्यवासिनी धाम को एक भव्य परिसर उपलब्ध कराया है।

ब्रज क्षेत्र में श्रद्धालुओं को मिलेंगी सभी सुविधाएं

सीएम ने कहा कि मथुरा-वृंदावन समेत बरसाना, नंदगांव व गोवर्धन आने वाले श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं मिलेंगी। किसी श्रद्धालु को कोई दिक्कत न हो, उसकी आस्था को ठेस न लगे, वह सहज भाव से आए, दर्शन करे और आशीर्वाद लेकर जाए। इसके लिए डबल इंजन की सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। ये पर्व व त्योहार केवल आस्था ही नहीं, हमारी आर्थिकी के आधार भी हैं। समाज का हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में व्यवस्था के साथ जुड़कर पीएम मोदी जी के विकसित भारत की परिकल्पना को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रहा है।

हम सिर्फ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन से एक ही बात कही कि अर्जुन, तुम निमित्त मात्र हो, तुम अपना कर्तव्य करो। तुम अगर निष्काम कर्म करोगे तो परिणाम पाओगे। इसी तरह हम सब भी देश, समाज व परिवार के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करेंगे तो भारत को विकसित भारत और उत्तर प्रदेश को विकसित उत्तर प्रदेश बनने में कोई देर नहीं लगेगी। ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन’, श्रीकृष्ण कहते हैं कि कर्म करो, अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ो। बाकी चिंता हमारे कृष्ण कन्हैया करेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारा देश स्वतंत्र है, तभी हम इतने स्वतंत्र माहौल में अपने पर्व और त्योहार मना पा रहे हैं। कल से लाखों की संख्या में श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन आकर आस्था के साथ विभिन्न समारोहों और आयोजनों में भागीदार बन रहे हैं। आज हम शासन की सुविधाओं से जुड़े हैं और विकास की नई-नई परियोजनाओं का लाभ ले रहे हैं। नौजवान अपने जीवन और भविष्य के प्रति आश्वस्त है। हर बेटी बहन अपनी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त है। हर कारीगर और हर हस्तशिल्पी के मन में उद्यमी बनने का विश्वास है। इसी विश्वास को जगाने और हमें जोड़ने के लिए ये पर्व व त्योहार आते हैं। मुझे भी इसीलिए ब्रजभूमि में ‘लाला’ (बालकृष्ण) के दर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

अब जवाहर बाग जैसी घटना नहीं, बल्कि उत्सव होता है

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के लिए हमारी आस्था भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। विरासत के सम्मान के लिए ही मैं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यहां आता हूं। पिछली सरकारें यहां आने से डरती थीं, क्योंकि उन्हें वोट बैंक की चिंता होती थी। उन्हें डर रहता था कि कहीं लोग सवाल न पूछ लें और इसीलिए उनके कृत्यों से यहां जवाहर बाग जैसी घटना हुई। लेकिन, अब हमारी यह ब्रजभूमि जन्मोत्सव, रंगोत्सव, ब्रजरज उत्सव और वैष्णव कुंभ जैसे आयोजनों के साथ नए उत्साह, नई उमंग और नए विश्वास से जुड़ रही है। यही नया विश्वास हम सबको आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई व शुभकामनाएं भी दीं।

➡️लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का आबकारी विभाग राजस्व संग्रह के साथ अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में भी लगातार मजबूती दिखा रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के पहले पांच महीनों यानी अप्रैल से अगस्त तक विभाग ने करीब 24,795.52 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 22,337.62 करोड़ रुपये था। इस तरह पांच महीने में राजस्व में 2,457.90 करोड़ रुपये यानी करीब 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। चालू वित्तीय वर्ष के लिए आबकारी विभाग का राजस्व लक्ष्य 71,278 करोड़ रुपये निर्धारित है, जिसके मुकाबले पांच माह में करीब 34.8 प्रतिशत लक्ष्य हासिल हो चुका है।

अगस्त में 3,933.10 करोड़ का राजस्व जुटाया

अगस्त में विभाग ने 3,933.10 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया, जबकि पिछले साल इसी महीने 3,754.43 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई थी। यानी अगस्त में 178.67 करोड़ रुपये अधिक राजस्व मिला और वृद्धि दर 104.76 प्रतिशत रही। इससे पहले अप्रैल में 5,248.06 करोड़, मई में 5,387.63 करोड़, जून में 5,173.87 करोड़ और जुलाई में 5,052.86 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ था। जुलाई में पिछले साल की तुलना में 16.04 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी।

अवैध शराब के खिलाफ लगातार सख्ती, हजारों मुकदमे दर्ज

राजस्व वृद्धि के साथ अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ भी विभाग का अभियान जारी है। अप्रैल से जून 2026 तक 29,294 अभियोग दर्ज करते हुए 9.01 लाख लीटर अवैध मदिरा व मादक पदार्थ बरामद किए गए। इस दौरान 4,673 लोगों को गिरफ्तार, 819 आरोपितों को जेल भेजने के साथ तस्करी में इस्तेमाल 30 वाहन जब्त किए गए। जुलाई में भी 9,769 अभियोग दर्ज, 2.34 लाख लीटर अवैध शराब बरामद और 1,704 लोगों की गिरफ्तारी की गई, जबकि 271 आरोपितों को जेल भेजा गया। अगस्त में भी प्रवर्तन टीमों ने जिलों में छापेमारी, गश्त और चेकिंग का अभियान जारी रखा। सुलतानपुर के चांदा क्षेत्र में अगस्त में कार्रवाई के दौरान 110 किलो महुआ लहन नष्ट कर 12 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

पारदर्शी व्यवस्था और जीरो टॉलरेंस पर जोर

आबकारी एवं मद्यनिषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आबकारी विभाग राजस्व संग्रह के साथ अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है। पारदर्शी व्यवस्था, तकनीकी निगरानी और प्रभावी प्रवर्तन के कारण राजस्व में लगातार वृद्धि हो रही है। सरकार का लक्ष्य केवल राजस्व बढ़ाना नहीं, बल्कि अवैध और जहरीली शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाना भी है।

अवैध मदिरा के निर्माण के लिए अभियान जारी

आबकारी आयुक्त डॉ. आदर्श सिंह ने बताया कि विभाग की टीमें राजस्व संग्रह के साथ-साथ अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही हैं। अगस्त में भी संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी, छापेमारी और चेकिंग बढ़ाई गई है। अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जा रही है और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

➡️➡️➡️अब तक के खास समाचार पार्ट 3 ➡️➡️➡️

 

➡️लखनऊ।HC की लखनऊ पीठ ने लखनऊ विवि से मांगा जवाब, AIH विभाग की सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति को चुनौती, सहायक प्रोफेसर अंशु चौधरी की नियुक्ति को दी गई चुनौती, न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की एकल पीठ ने की सुनवाई, अनिल कुमार यादव ने नियुक्ति के खिलाफ दाखिल की याचिका, विवि को 4 सप्ताह में जवाबी हलफनामा दाखिल करने को कहा, 26 महीने से विवि ने जवाब दाखिल नहीं किया- याचिकाकर्ता, पति प्रोफेसर अनित्य गौरव पर भी याचिका में उठाए सवाल, दावा है अनित्य गौरव विवि में प्रवेश समन्वयक के पद पर हैं, याचिकाकर्ता ने RTI का जवाब नहीं दिए जाने का लगाया आरोप।

 

➡️दिल्ली। प्रियंका गांधी ने जन्माष्टमी पर शुभकामनाएं दी, ‘भगवान श्रीकृष्ण भारतीयता-मानवता के पथप्रदर्शक’, श्रीकृष्ण सत्य, शक्ति और विवेक से परिपूर्ण- प्रियंका, देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

 

➡️अलीगढ़। कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन में वेंडर की करतूत, सो रही बच्ची से छेड़छाड़, वेंडर हुआ अरेस्ट, वेंडर ने बच्ची के पास लेटकर की छेड़छाड़, बच्ची की आंख खुली, विरोध कर शोर मचाया, आरोपी भागने लगा तो यात्रियों ने पकड़ लिया, आरोपी विशाल चौधरी को GRP के सुपुर्द किया, पॉक्सो एक्ट व छेड़छाड़ में केस दर्ज, जांच जारी, आजमगढ़ से अलीगढ़ तक कर रही थी सफर।

 

➡️सिद्धार्थनगर। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री बनाए गए कन्हैया पासवान, गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री की मिली जिम्मेदारी, क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी।

 

➡️नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ऑफिस को उड़ाने की धमकी, नए कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल के जरिए मिली धमकी से मचा हड़कंप, 270 से ज्यादा कर्मचारी बाहर निकाले गए, बम निरोधक दस्ते ने दो घंटे परिसर खंगाला, परिसर में जांच में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली, मेल में पाक के खुफिया संगठन का नाम लिखा था, अधिकारियों के मुताबिक- मेल फर्जी हो सकता है।

 

➡️ग्रेटर नोएडा। कार ने सड़क पार कर रहे हेड कांस्टेबल को रौंदा, हादसे में हेड कांस्टेबल राजपाल सिंह की मौत, इलाज के दौरान मौत, कार चालक फरार, नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के जीरो पॉइंट की घटना, ड्यूटी के दौरान सड़क पार करते समय हादसा, करीब तीन साल से नॉलेज पार्क थाने में तैनात थे।

 

➡️बलिया। दिनदहाड़े दबंगों ने किसान को चाकू मारा, थाने में भागकर घायल किसान ने बचाई जान, 2 दिन पहले भी पुलिस से की थी शिकायत- किसान, हल्दी थाना क्षेत्र के परसिया गांव की घटना।

 

➡️अलीगढ़। पिता ने मोबाइल के लिए डांटा तो बेटे ने दी जान, पिता को मोबाइल में गेम खेलने से मना पड़ा भारी, किशोर ने डांट से क्षुब्द होकर लगाई फांसी, हुई मौत, स्कूल जाने के लिए तैयार न होने पर लगाई थी डांट, 12वीं का छात्र था किशोर, फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस को बिना सूचित किए किया गया अंतिम संस्कार, टप्पल थाना इलाके के जट्टारी कस्बा की घटना।

 

➡️उन्नाव। बेकाबू कार गहरी खाई में भरे पानी में गिरी, कार सवारों की चीख सुनकर पहुंचे लोग, लोगों ने रेस्क्यू कर तीनों को निकाला बाहर, तीनों युवक लखनऊ के निवासी बताए जा रहे, गंगाघाट कोतवाली इलाके का पूरा मामला।

 

➡️लखीमपुर खीरी। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, बदमाश हसरत अली, अमान खान अरेस्ट, दोनों बदमाश चार थानों से वांछित थे।

 

➡️अयोध्या। महिला का कच्चा मकान भारी बारिश में ढहा, तीन बच्चों के साथ जीवन और भी मुश्किल, अर्पिता का पति मानसिक रूप से अस्वस्थ, अधिकारियों ने मदद करने की कवायद शुरू की, पूर्व विधायक खब्बू तिवारी ने भी पंहुचाई मदद, बीकापुर की खजुरहट बरगदिया गांव का मामला।

 

➡️मुरादाबाद। एक और खूंखार तेंदुआ पिंजरे में कैद, वन विभाग ने लगा रखे हैं 25 पिंजरे, तेंदुआ पकड़े जाने से लोगों में राहत, डिलारी थाना क्षेत्र के सहसपुरी का मामला।

 

➡️कानपुर। जलभराव से रिहायशी क्षेत्र में पहुंचा मगरमच्छ, मगरमच्छ दिखने से क्षेत्रीय लोगों में दहशत, वन विभाग टीम मगरमच्छ को साथ ले गई, कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र का मामला।

 

➡️महराजगंज। महराजगंज में स्कूली छात्रों की बड़ी मानवीय पहल, नेपाल बाढ़ आपदा पीड़ितों के लिए आगे आएं छात्र, राहत कोष में जमा किया नेपाली 1 लाख रुपए, नेपाल के भैरहवा CDO कार्यालय में सौंपा डेमो चेक, बच्चों ने नेपाल आपदा राहत कोष में दिया दान।

 

➡️सहारनपुर। नमकीन-बिस्कुट के दो गोदामों में भीषण आग, गोदामों से उठी आग की ऊंची लपटें, अफरातफरी, नमकीन व अन्य सामान का बड़ी स्टॉक जला, दमकल की चार गाड़ियों ने पहुंचकर बझाई आग, आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख, सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र की घटना।

 

➡️अमेठी: प्रगटेश्वर हनुमान मंदिर में जलभराव का मामला, ग्रामीणों के धरने का प्रशासन ने लिया संज्ञान, प्रगटेश्वर हनुमान मंदिर परिसर पहुंचे तहसीलदार, जलभराव को टीम गठित करते हुए निकलवाने में जुटे, कमरौली थाना क्षेत्र के बनभरिया गांव का मामला।

 

➡️बुलंदशहर: निशु के पिता पर हमले के आरोपों पर बोला स्वतंत्र, स्वतंत्र भारद्वाज ने हमला आत्मरक्षा का कार्य बताया, स्वतंत्र भारद्वाज ने पॉडकास्ट क्लिप को फर्जी बताया, राजनेताओं को भाई व्यंग्य में कहा था- स्वतंत्र भारद्वाज, ‘जिसे लोग हमला कह रहे, वो आत्मरक्षा का कार्य था’, अगर मैं कार्रवाई न करता तो भीड़ मुझे पीटती- स्वतंत्र, भीड़ पीटकर मेरी जान ले सकती थी- स्वतंत्र भारद्वाज, मेरे पास वीडियो के रूप में सबूत हैं- स्वतंत्र भारद्वाज, ‘आत्मरक्षा में कार्रवाई करने पर उनके सिर में चोट लगी’।

 

➡️आगरा: कुत्ते ने वफादारी छोड़ी तो मालिकों ने मार डाला, पालतू कुत्ते ने एक परिवार के 3 लोगों को काटा, गुस्साए परिजनों ने पालतू कुत्ते को ही मार डाला, बासौनी के गुंगावली गांव का मामला।

 

➡️बुलंदशहर: निशु के पिता पर हमले के आरोपों पर बोला स्वतंत्र, स्वतंत्र भारद्वाज ने हमला आत्मरक्षा का कार्य बताया, स्वतंत्र भारद्वाज ने पॉडकास्ट क्लिप को फर्जी बताया, राजनेताओं को भाई व्यंग्य में कहा था- स्वतंत्र भारद्वाज, ‘जिसे लोग हमला कह रहे, वो आत्मरक्षा का कार्य था’, अगर मैं कार्रवाई न करता तो भीड़ मुझे पीटती- स्वतंत्र, भीड़ पीटकर मेरी जान ले सकती थी- स्वतंत्र भारद्वाज, मेरे पास वीडियो के रूप में सबूत हैं- स्वतंत्र भारद्वाज, ‘आत्मरक्षा में कार्रवाई करने पर उनके सिर में चोट लगी’।

 

➡️शामली: अंकित बालियान हत्याकांड से जुड़ी खबर, गोगी गैंग के भोलू शापुरिया ने फिर किया पोस्ट, सुमित, मोहित के एनकाउंटर को हत्या बताया, गोगी गैंग के पोस्ट में लिखा- अंकित निर्दोष नहीं था, शूटरों ने हत्या से पहले करनाल से सिम खरीदा था, पुलिस ने सिम बेचने वाले दुकानदार से पूछताछ की, आरोपी हत्या के 3 दिन बाद पूर्णिया, बिहार गए थे, पूर्णिया जाकर उसी सिम नंबर से स्नैपचैट आईडी बनाई।

 

➡️लखनऊ: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने दिया ऑफर, संजय निषाद ने आकाश आनंद को दिया ऑफर, आकाश आनंद को पार्टी में आने का दिया ऑफर।

 

➡️कानपुर: सड़क पर कूड़े के ढेर से व्यापारियों में रोष, व्यापारियों ने पनकी रोड पर लगाया जाम, कूड़े का नियमित उठान न होने से नाराज, शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं- व्यापारी, पुलिस ने आश्वासन देकर रास्ता खुलवाया, कल्याणपुर थाना इलाके का पूरा मामला।

 

➡️मुरादाबाद: कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से हालात खराब, बढ़े जलस्तर से दर्जनभर गांव बाढ़ की चपेट में, किसानों की फसलें बर्बादी की कगार पर पहुंची, मार्ग पर पानी आने से आवागमन हुआ मुश्किल, जिला प्रशासन से जल्द सहायता पहुंचाने की मांग।

 

➡️बागपत: युवती से अभद्रता करने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के बीच चले लाठी डंडों, धारदार हथियार, तमंचे से एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप, गोली के छर्रे लगने, खूनी संघर्ष में 7 लोग घायल, छपरौली थाना क्षेत्र के ककोरा गांव का मामला।

 

➡️प्रयागराज: कबाड़ कारोबारी के साथ लूट कांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दोनों आरोपी गिरफ्तार हुए, अभियुक्त साहिल खान के पैर में गोली लगी, बदमाशों साहिल खान, अब्दुल सत्तार गिरफ्तार, बाइक, तमंचा, कारतूस, अन्य सामान बरामद, लूटी गई कार और रुपये भी हुए बरामद, थरवई के हर्टमनगंज के पास का मामला।

 

➡️रायबरेली: बदहाल सड़क पर सत्यनारायण की कथा, सड़क बदहाली को लेकर अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर हुई सत्यनारायण की कथा, शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान, सड़क जाम होने से पुलिस बल तैनात हुई, ITI से अभयदाता मंदिर मार्ग का मामला।

 

➡️कुशीनगर: कृष्ण जन्माष्टमी पर शहर में धूम, शहरों में कई जगह सज रहे पंडाल, थानों में भी मनेगा कृष्ण जन्माष्टमी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *