Etawah News: जसवंतनगर में मुथूट फिनकॉर्प के कार्यालय का उद्घाटन पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव एवं सुभाष गुप्ता ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS
जसवंतनगर। कस्बे के मोहल्ला रेल मंडी में गैर-सरकारी क्षेत्र के वित्तीय संस्थान मुथूट फिनकॉर्प के स्थानीय कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कार्यालय का उद्घाटन पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
उद्घाटन अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अनुज मोंटी यादव ने कहा कि वर्तमान समय में लोगों की वित्तीय जरूरतें लगातार बढ़ रही हैं। आमजन को विभिन्न प्रकार के ऋण एवं अन्य वित्तीय सेवाओं की आवश्यकता पड़ती है। बड़े शहरों में इस तरह की सुविधाएं पहले से उपलब्ध हैं, लेकिन ग्रामीण एवं छोटे कस्बाई क्षेत्रों में वित्तीय संस्थानों की संख्या अपेक्षाकृत कम है।
उन्होंने कहा कि जसवंतनगर जैसे क्षेत्र में मुथूट फिनकॉर्प का कार्यालय खुलने से स्थानीय लोगों को विभिन्न वित्तीय सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह संस्थान क्षेत्रवासियों की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा।
मुथूट फिनकॉर्प के शाखा प्रबंधक अरविंद कुमार ने संस्थान की सेवाओं की जानकारी देते हुए बताया कि शाखा में गोल्ड लोन के साथ-साथ व्हीकल लोन, टू-व्हीलर लोन, फॉरेन करेंसी एक्सचेंज, होम लोन, लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी, बिजनेस लोन, इंटरनेशनल एवं डोमेस्टिक मनी ट्रांसफर, इंश्योरेंस, बिल भुगतान तथा पैन कार्ड जैसी विभिन्न वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि शाखा का उद्देश्य स्थानीय लोगों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप वित्तीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें सुविधा मिल सके।
इस अवसर पर विनोद श्रीवास्तव, डॉ. स्वराज श्रीवास्तव, व्यापारी नेता सुभाष गुप्ता, मनु प्रताप, मोना शर्मा, अनुराग यादव, भुवनेश कुमार सहित वित्तीय संस्थान के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
