देश प्रदेश की बड़ी खबरें.. M

ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS

➡️लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उड़न खटोला से थोड़ी देर में फर्रुखाबाद पहुंच कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लेंगे।श्री योगी इस दौरान बाढ़ पीड़ितों से वार्ता भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री योगी बाढ़ पीड़ित लोगों को राहत सामग्री का वितरण करेंगे ।

 

➡️लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 दिवसीय दौरे पर आज मथुरा पहुंचेंगे , श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ब्रज को मुख्यमंत्री योगी की सौगात, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, 540 करोड़ की 57 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण, 437 करोड़ की 167 नई योजनाओं का होगा शिलान्यास, श्री स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह का करेंगे लोकार्पण, प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री आवास लाभार्थियों को सौंपेंगे चाबी, संतों से मुलाकात,बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराएंगे, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यों की समीक्षा करेंगे, 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन-पूजन करेंगे, विकास और धर्म के संगम का साक्षी बनेगा मथुरा प्रवास

 

➡️➡️अब तक के खास समाचार पार्ट 2➡️➡️

 

➡️लखनऊ। इंडिगो फ्लाइट में यात्री ने जलाई सिगरेट, क्रू मेंबर ने टोका तो यात्री ने सिगरेट बुझाई, माफीनामा लिखने के बाद यात्री को छोड़ा गया, अबू धाबी से आई इंडिगो फ्लाइट का मामला

 

➡️लखनऊ। यूपी में बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा, चित्रकूट जिले में मंदाकिनी नदी उफान पर, प्रयागराज में भी गंगा-यमुना नदी का रौद्र रूप, लखीमपुर में शारदा नदी खतरे के निशान के ऊपर, बारिश से मकान व दीवार गिरने से 15 की मौत, चित्रकूट, वाराणसी और चंदौली में स्कूल बंद, सोनभद्र और बलिया में भी स्कूलों में अवकाश, कानपुर जनपद में पांडु नदी का जलस्तर बढ़ा, 200 परिवार घर छोड़ सुरक्षित स्थानों पर गए, बहराइच के 9 गांव बाढ़ से घिरे, अलर्ट जारी

 

➡️आगरा। दारोगा के एक शब्द से भड़का वैश्य समाज, समाज की बैठक में अपशब्द कहने का आरोप, गुस्साए लोगों ने थाने पहुंचकर किया हंगामा, DCP से वार्ता के बाद पुलिस कर्मियों पर एक्शन, दारोगा, सिपाही को किया गया लाइन हाजिर, आगरा के फतेहपुर सीकरी थाने पर हुआ हंगामा

 

➡️लखनऊ। कई टोल प्लाजा पर गुप्त सॉफ्टवेयर से वसूली, करोड़ों की वसूली मामले में ED की छापेमारी, ED लखनऊ जोनल टीम ने 7 राज्यों में की रेड, NHAI सॉफ्टवेयर के समानांतर दूसरा सॉफ्टवेयर, वाराणारी समेत 7 राज्यों के 14 ठिकानों पर रेड, शिवा बिल्डटेक के मालिकों के ठिकाने पर छापा, टोल प्लाजाओं पर चलाई समानांतर व्यवस्था, 200 से ज्यादा टोल पर 100 करोड़ का खेल, मिर्जापुर अतरौला टोल पर STF ने खुलासा किया था, उसी के आधार पर अब ED ने बड़ी छापेमारी की

 

➡️दिल्ली। बीजेपी मुख्यालय में थोड़ी देर में बैठक, NDA शासित राज्यों के मंत्रियों के साथ बैठक, राज्यों के जलशक्ति मंत्री बैठक में रहेंगे मौजूद, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ बैठक, बैठक के बाद शाम 4 बजे पीएम से मुलाकात

 

➡️उन्नाव। बच्चों को स्कूल की चाबी देकर हेडमास्टर गायब, DIOS के निरीक्षण में परिषदीय विद्यालय मिला बंद, स्कूल में केवल बच्चे मिले मौजूद, अध्यापक गायब, DIOS के पूछने पर बोले- सर चाबी देकर चले गए, स्कूल खोलने को कहकर चले गए श्रीनाथ सर- बच्चा, सुबह 8.30 बजे तक कोई शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचा, स्कूल में करीब 6 शिक्षकों की तैनाती बताई जा रही, बिछिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय नेवरना का मामला

 

➡️लखीमपुर। स्वास्थ्य विभाग अधिकारी के चौकीदार का शव मिला, फार्म हाउस में चौकीदार का शव कमरे में झूलता मिला, पंखे पर चौकीदार का शव झूलता हुआ मिलने से हड़कंप, फार्म हाउस में रखा सारा सामान, DVR, CCTV भी गायब, मृतक के परिजन लगा रहे चोरी के बाद हत्या का आरोप, खीरी थाना के मरखापुर के पास फार्म हाउस में मिला शव

 

➡️लखीमपुर। फर्जी निकली एक लाख लूट की सूचना, आपसी विवाद में उड़ाई थी लूट की अफवाह, दूसरों को फंसाने के लिए लूट की सूचना दी, ASP पश्चिमी की पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा, भीरा क्षेत्र में कलेक्शन एजेंट ने की सूचना दी थी

 

➡️दिल्ली। IGI एयरपोर्ट पर सोने की बड़ी बरामदगी, टोरंटो से दिल्ली आई भारतीय महिला अरेस्ट, तलाशी में 1,327 ग्राम सोने के जेवर मिले, सोने की बाजार कीमत 2.18 करोड़ बताई गई

 

➡️चित्रकूट। बारिश में कच्ची दीवार गिरी, 3 की मौत, पिता, दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, 32 वर्षीय कल्लू, 1, 5 वर्षीय बच्चों की मौत, 4 साल की बेटी और पत्नी गंभीर रूप से घायल, पहाड़ी के नीचे बने कच्चे मकान में बड़ा हादसा, कर्वी कोतवाली क्षेत्र के बराछ गांव की घटना

 

➡️बदायूं, पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 6 थानेदार लाइन हाजिर किए गए, 17 निरीक्षक/उपनिरीक्षकों के तबादले

 

➡️रायबरेली, टीकाकरण के बाद मासूम की मौत का आरोप, 6 माह की बच्ची के परिजनों ने लगाए आरोप, एक ही दिन में लगातार 3 टीके लगाए- परिजन, इलाज के दौरान लखनऊ में जानवी ने तोड़ा दम, रिकॉर्ड में टीकों की तारीखें अलग दर्ज की- परिजन, हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गुल्लूपुर गांव का मामला

 

➡️बरेली, शातिर गोतस्कर से हुई पुलिस की मुठभेड़, मुठभेड़ में तस्कर छोटे उर्फ राशिद घायल, कैंट थाना क्षेत्र के कथपुला पुल पर मुठभेड़

 

➡️ललितपुर, टोमोग्राफी बताएगी बांध के भीतर की कमजोरी, शासन की मंजूरी मिलते ही होगा टोमोग्राफी टेस्ट, सिंचाई विभाग रिसाव पर 18 करोड़ कर चुका खर्च, मड़ावरा के सिंचाई विभाग जामनी बांध का मामला

 

➡️दिल्ली, आउटर नॉर्थ दिल्ली में मर्डर की घटना, नरेला में गोली मारकर प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर, हमलावरों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

 

➡️कानपुर देहात, तेज बारिश के दौरान गिरी कच्ची छत, छत गिरने से मलबे में दबा पूरा परिवार, दो मासूम बच्चों की मौत से मचा कोहराम, 7 वर्षीय बच्ची की मलबे में दबकर मौत, 3 वर्षीय बच्चे की भी मौत, पिता घायल, ग्रामीणों ने मलबा हटाकर तीनों को निकाला, थाना मूसानगर के जरसेन गांव में बड़ा हादसा

 

➡️लखनऊ, दुबग्गा थाना क्षेत्र में बिजली कटौती से हंगामा, लाइट न आने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन, सीतापुर हाईवे पर लोगों ने लगाया जाम, हाईवे पर वाहनों की आवाजाही हुई प्रभावित

 

➡️लखनऊ, BSP सुप्रीमो मायावती करेंगी आज अहम बैठक, देशभर से बुलाए गए पदाधिकारी, पदाधिकारियों से रिपोर्ट लेंगी मायावती, पिछली बैठक में दिए लक्ष्यों पर होगी चर्चा, BSP दफ्तर में होगी बैठक

 

➡️दिल्ली, यूपी विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने की मुलाकात, गृहमंत्री अमित शाह से सतीश महाना की मुलाकात, मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर हुई चर्चा

 

➡️प्रयागराज, मुज़फ्फरनगर हैबियस कॉर्पस मामले से जुड़ी खबर, मामले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया आदेश, हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी मामले की जांच, मुज़फ्फरनगर का हिस्ट्रीशीटर “मुत्तलिव” था लापता, पुलिस जांच से असंतुष्ट होकर मामला CBI को सौंपा, कोर्ट ने पुलिस की कार्यशैली पर कड़ी नाराज़गी जताई, पुलिस द्वारा केवल सरकारी दफ्तरों पर मुत्तलिव की तस्वीर लगी, किसी परिजन, पड़ोसी या करीबी का बयान तक दर्ज नहीं, पुलिस की अक्षमता या जानबूझकर की जा रही देरी- कोर्ट, CBI तीन सप्ताह में कोर्ट के समक्ष प्रारंभिक रिपोर्ट पेश करेगी

 

➡️सहारनपुर, रामपुर मनिहारान में आज जयंत चौधरी भरेंगे हुंकार, स्वाभिमान रैली से 2027 का शंखनाद करेगी RLD, स्वाभिमान रैली की तैयारियां, मैदान सजकर तैयार, आज 11:30 बजे गोचर कृषि कॉलेज पहुंचेंगे जयंत, पदाधिकारियों की बैठकें और तैयारियां लगातार जारी, रामपुर मनिहारान कस्बे में होगी स्वाभिमान रैली

 

➡️सहारनपुर, नकली दवा बनाने की फैक्ट्री का खुलासा, कोटा उमाही गांव के पास चल रहा था खेल, निजी मकान के बेसमेंट में बनाई जा रही थी दवा, ड्रग विभाग की टीम ने की फैक्ट्री पर छापेमारी, मौके से डेफकॉर्ट दवा के नकली रैपर बरामद, तैयार नकली दवा भी मौके से मिली, दवा बनाने की मशीन और अन्य सामान बरामद, छापे की भनक लगते ही मुख्य आरोपी फरार, ड्रग विभाग ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, नागल थाना क्षेत्र का है पूरा मामला

 

➡️झांसी, झांसी में उल्दन पुलिस की सख्त कार्रवाई, पुलिस ने 1 एनबीडब्ल्यू वारंटी पकड़ा, वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील के रूप में

 

➡️नोएडा, दिल्ली बस गैंगरेप के बाद नोएडा पुलिस अलर्ट, चिल्ला बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान, स्लीपर बसों की गहन जांच की गई, बसों में सुरक्षा व्यवस्था और नियमों की जांच, लापरवाही मिलने पर बस संचालकों पर कार्रवाई

 

➡️रायबरेली, रायबरेली में युवक का शव कुएं में मिला, संदिग्ध हालत में कुएं में मिला आकाश का शव, पुलिस, फायर ब्रिगेड ने शव को बाहर निकाला, डीह क्षेत्र के परशदेपुर नगर पंचायत की घटना

 

➡️झांसी, झांसी की मऊरानीपुर पुलिस को मिली सफलता, शातिर वांछित आशु पांचाल को पुलिस ने दबोचा, आरोपी के पास से एक चाकू बरामद, कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को भेजा जेल

 

➡️बहराइच, पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा बदमाश मौके से भागने में कामयाब, महिला से मंगलसूत्र लूट की वारदात में था शामिल, चोरी की बाइक से की थी लूट की वारदात, बिलवा नहर मोड़ के पास हुई मुठभेड़

 

➡️बरेली, बरेली जिला अस्पताल से महिला अभियुक्ता फरार, बाथरूम जाने के बहाने पुलिस को दिया चकमा, जिला अस्पताल में भर्ती थी महिला अभियुक्ता, पेशी के दौरान बिगड़ी थी महिला की तबीयत, दोनों महिला अभियुक्ताओं की बिगड़ी थी तबीयत, महिला अभियुक्ता की तलाश में पुलिस टीमें जुटीं, SSP ने दोनों महिला पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, कोतवाली थाना क्षेत्र के अस्पताल परिसर की घटना

 

➡️बरेली, महिला को लिफ्ट देने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, दोनों पक्षों के लोग सट्टेबाज बताए जा रहे, मुस्लिम महिला को छोड़ने को लेकर हुआ बवाल, बहेड़ी थाना क्षेत्र के नगर बाईपास की घटना

 

➡️सोनभद्र, गांव में सर्पदंश से महिला की मौत, बच्चों के साथ घर में सो रही थी महिला, परिजन महिला को ओझा के पास ले गए, झाड़-फूंक के बाद महिला की हालत बिगड़ी, हालत बिगड़ने के बाद महिला ने तोड़ा दम, चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा पनारी की घटना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *