स्वदेशी दिवाली अभियान के तहत SHG अध्यक्षों को प्रशिक्षण

स्वदेशी दिवाली अभियान के तहत SHG अध्यक्षों को प्रशिक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS

लखनऊ, 24 सितंबर। राजाजीपुरम स्थित सहकार भारती के स्वयं सहायता समूह (SHG) प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यालय में स्वदेशी दिवाली अभियान के तहत SHG अध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में सहकार भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री तुषार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रमुख श्रीमती अनुराधा श्रीवास्तव तथा सहकार भारती SHG के अखिल भारतीय पदाधिकारी श्री अंकुर सिंह ने सहभागिता की। इस दौरान लखनऊ मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती गुड़िया निगम के नेतृत्व में कार्यरत स्वयं सहायता समूहों की अध्यक्षों को दीपावली से संबंधित विभिन्न स्वदेशी उत्पादों के निर्माण एवं उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य SHG से जुड़ी महिलाओं को दीपावली के स्वदेशी उत्पाद तैयार करने तथा उनके विपणन के लिए सक्षम बनाना है, ताकि उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आय के अवसर मिल सकें और स्वदेशी उत्पादों को बाजार में बढ़ावा दिया जा सके।

 

अखिल भारतीय पदाधिकारी, सहकार भारती SHG श्री अंकुर सिंह ने कहा कि स्वदेशी दिवाली अभियान के माध्यम से महिलाओं के कौशल को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें बाजार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। अधिक से अधिक SHG को अभियान से जोड़कर महिला उद्यमिता को बढ़ावा दिया जाएगा।

 

कार्यक्रम में SHG अध्यक्षों ने स्वदेशी उत्पादों के निर्माण एवं विपणन को बढ़ावा देने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को अभियान से जोड़ने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *