Etawah News: संविधान दिवस के कार्यक्रम को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

Etawah News: संविधान दिवस के कार्यक्रम को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS

जसवंतनगर/इटावा (उत्तर प्रदेश)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष माननीय जनपद न्यायाधीश एवं सचिव माननीय जज श्रीमती आरती द्विवेदी के निर्देशानुसार संविधान दिवस के उपलक्ष्य में 26 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर 25 नवंबर को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जसवंतनगर में छात्राओं को जागरूक किया गया।

 

इस दौरान छात्राओं को भारतीय संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी गई। छात्राओं को संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली निबंध, भाषण, पुस्तक वाचन एवं रंगोली प्रतियोगिताओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर अधिकार मित्र लालमन ने कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। वहीं अधिकार मित्र राजेंद्र सिंह ने छात्राओं को संविधान के प्रति सम्मान रखने तथा अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रज्ञा सिंह, अध्यापिका ज्योत्सना यादव, सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *