वार्ड की मूलभूत समस्याओं का समाधान ही मेरी प्रथम प्राथमिकता: धनुष यादव

स्थान: रिसाली, भिलाई

रिपोर्टर हनु नायक

शीर्षक: वार्ड की मूलभूत समस्याओं का समाधान ही मेरी प्रथम प्राथमिकता: धनुष यादव

रिसाली। नगर निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक 17 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद पद के दावेदार धनुष यादव ने अपने बयान में कहा है कि वार्ड के समग्र विकास और आम नागरिकों की बुनियादी समस्याओं का निराकरण करना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

प्रेस को जारी अपने वक्तव्य में धनुष यादव ने बताया कि वार्ड 17 की जनता लंबे समय से स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, नालियों की सफाई, स्ट्रीट लाइट और जर्जर सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि वे लगातार वार्डवासियों के बीच रहकर उनके सुख-दुख में शामिल रहे हैं और स्थानीय समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं।

यादव ने आगे कहा, “मेरा उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि वार्ड 17 को नगर निगम रिसाली का एक आदर्श और विकसित वार्ड बनाना है। यदि पार्टी और वार्ड की जनता मुझे सेवा का अवसर देती है, तो शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और वार्ड की हर समस्या का त्वरित समाधान करना मेरा मुख्य लक्ष्य रहेगा।”

उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद और भाजपा की विकासोन्मुखी नीतियों के माध्यम से वार्ड 17 में रुके हुए विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *