Etawsh News: गुरु नानक जयंती पर भारतीय बाल महिला एवं जन कल्याण संस्थान ने सीएचसी में फल वितरित किए

Etawsh News: गुरु नानक जयंती पर भारतीय बाल महिला एवं जन कल्याण संस्थान ने सीएचसी में फल वितरित किए

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS

जसवंतनगर। गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर भारतीय बाल महिला एवं जन कल्याण संस्थान की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती प्रसूताओं को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह व समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य के सानिध्य में किया गया।

इस दौरान संस्था के अध्यक्ष चंद्रशेखर अजनेरिया, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सोनी, श्याम किशोर गुप्ता, बृजेश कुमार शंखवार एवं यश बाबू ने संयुक्त रूप से प्रसूताओं को फल वितरित कर उनके एवं नवजात शिशुओं के स्वस्थ जीवन की कामना की। संस्था के अध्यक्ष चंद्रशेखर अजनेरिया ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने मानवता, सेवा, समानता और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया था। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए संस्था लगातार सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय है। जरूरतमंदों और असहाय लोगों की सेवा करना ही सच्ची मानव सेवा है। संस्था भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखेगी।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने प्रसूताओं को बदलते मौसम और सर्दी की शुरुआत को देखते हुए नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नवजात बच्चों को ठंड से बचाना बेहद जरूरी है। उन्हें गर्म कपड़े पहनाकर रखें और अच्छी तरह से ढककर रखें, ताकि ठंड के कारण उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस अवसर पर अन्य चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ भी उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *