देव दीपावली पर दीपों से जगमगाया ओमघाट, गंगा आरती में उमड़ा भक्तों का सैलाब

सुनील गुप्ता | TTN 24 न्यूज | फतेहपुर, उत्तर प्रदेश

 

*फतेहपुर – देव दीपावली पर दीपों से जगमगाया ओमघाट, गंगा आरती में उमड़ा भक्तों का सैलाब*

 

*कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर ओमघाट में गूंजे मां गंगा के जयकारे, भव्य आरती के साथ श्रद्धालुओं ने किया दीपदान, गंगा को स्वच्छ और निर्मल रखने का लिया संकल्प।*

 

फतेहपुर के ओमघाट में कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। गंगा बचाओ सेवा समिति, नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा ओमघाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। गंगा भक्तों ने मां गंगा की आरती उतारकर दीपदान किया और मां गंगा के संरक्षण का संकल्प लिया।

दरअसल, कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के पावन अवसर पर ओमघाट में आयोजित गंगा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली से पहुंचे इंजीनियर राजीव तिवारी, लक्ष्मण अवार्डी रविकांत मिश्रा, एडवोकेट विवेक मिश्रा और व्यापारी कल्याण बोर्ड के नामित सदस्य नरेंद्र गुप्ता मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए।

 

इस दौरान इंजीनियर राजीव तिवारी ने कहा कि मां गंगा को अविरल और निर्मल बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। वहीं लक्ष्मण अवार्डी रविकांत मिश्रा ने गंगा नदी को प्रदूषित न करने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

व्यापारी कल्याण बोर्ड के नामित सदस्य नरेंद्र गुप्ता और पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक मिश्रा एडवोकेट ने संयुक्त रूप से कहा कि मां गंगा को स्वच्छ रखने के लिए सभी को एकजुट होकर संकल्प लेना होगा।

 

कार्यक्रम के अंत में डीपीओ ज्ञान तिवारी ने मौजूद गंगा भक्तों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस मौके पर गायत्री परिवार, सामाजिक संगठनों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

– मां गंगा को स्वच्छ और निर्मल रखने की अपील।

– गंगा में कूड़ा-कचरा और गंदगी न डालने का संकल्प।

– जनभागीदारी से गंगा संरक्षण का संदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *