*लखनऊ: यूपी में अब बाइक पर पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट अनिवार्य होगा।*
ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS
सहयात्री के हेलमेट न लगाने पर वाहन का ऑनलाइन ई-चालान काटा जाएगा।
यातायात विभाग चालान प्रणाली अपडेट कर रहा है, जिसमें सहयात्री के हेलमेट उल्लंघन का विकल्प जोड़ा जाएगा।
चालान ऐप, ITMS कैमरों और फोटो के आधार पर भी किया जा सकेगा।
चालान की निर्धारित राशि वाहन स्वामी को भुगतान करनी होगी।
पहले मुख्य रूप से बाइक चालक के हेलमेट न लगाने पर ही चालान होता था, जबकि पीछे बैठने वाले के लिए हेलमेट पहले से अनिवार्य है।
