*पीड़िता के पति को पावा में बांधकर मारा पीटा तीन दिन बीत गए अभी तक नहीं हुई सुनवाई*
*थाने से नहीं मिला न्याय पीड़ित परिवार न्याय के लिए भटक रहा इधर-उधर*
ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
बेनीगंज- कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर मजरा बसेन से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है पीड़ित महिला उसके पति व महिला की सास के साथ गांव के ही कुछ अराजक तत्वों द्वारा मारा पीटा गया है परेशान महिला के शिकायत के बावजूद अभी तक बेनीगंज पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है महिला व उसका परिवार न्याय के लिए इधर-उधर भटकने पर विवश है।
बता दे कि कोतवाली क्षेत्र के बेनीगंज गांव फत्तेपुर मजरा बसेन की निवासी पीड़िता गुड़िया ने बीते दिनांक 6 सितंबर को मारपीट को लेकर थाने पर लिखित शिकायत की थी महिला का आरोप है उसके गांव के ही अखिलेश व गयाराम पुत्र गढ़ पुरन पासी ने सुबह करीब 8:00 बजे जबरदस्ती दिखाते हुए उसके पति रामासरे को अपने मकान के बरामदे के खम्भे में बांधकर लाठी डंडो लात घुसों से काफी मारा पीटा साथ में ही पीड़ित महिला व उसकी सास रामप्यारी को भी मारा पीटा है मारपीट के दौरान महिला के पति के शरीर में अंदरूनी छोटे आई हैं पीड़ित महिला का यह भी आरोप है उपरोक्त लोगों ने उसके साथ छेड़खानी भी की है उपरोक्त लोग आए दिन पीड़िता के परिवार के साथ गाली गलौज करते रहते हैं और जान माल की धमकी देते हैं। शिकायत किए हुए 3 दिन बीत गया है अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है परिवार न्याय के लिए दर-दर इधर-उधर भटक रहा है शासन प्रशासन से पीड़िता की मांग है जल्द न्याय दिलाया जाए।
उपरोक्त वारदात के बाद पीड़ित परिवार काफी हताहत सदमें में है। उपरोक्त मामले पर उप निरीक्षक कुलदीप सिंह ने मामले को लेकर बताया मेरे संज्ञान में नहीं है मैं छुट्टी पर हूं वहीं मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी से फोन कॉल पर संपर्क नहीं हो पाया।
