लखनऊ निवासी कारोबारी हत्याकांड की मुख्य आरोपी की गाड़ी रूपईडीहा स्टैंड में खड़ी मिली

लखनऊ निवासी कारोबारी हत्याकांड की मुख्य आरोपी की गाड़ी रूपईडीहा स्टैंड में खड़ी मिली।

 

बहराइच। लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या 9 अक्टूबर को कुछ लोगों ने कर दी थी। कारोबारी के मां की तहरीर पर पुलिस ने मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और चालक आदिल समेत पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

 

हत्या के दूसरे दिन ही वाहन से आरोपी रूपईडीहा आए और निजी पार्किंग में वाहन खड़ा कर फरार हो गए। संभावन जताई जा रही है कि आरोपी नेपाल चले गए।

 

अब सवाल उठ रहा है कि सीमा पर मौजूद एजेंसियां क्या कर रही थी।

बहराइच से ब्यूरो चीफ शिवकुमार वर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *