राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक विशाल कुमार जांगिड़ ने टाइम टीवी नेशनल न्यूज़ चैनल से खास बातचीत
उदयपुर संभाग ब्यूरो पंकज राठौर
नशा न केवल समाज और पीढ़ी को बर्बाद करता है बल्कि देश की आर्थिक प्रगति को भी रोकता है राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक विशाल कुमार जांगिड़ ने टाइम टीवी नेशनल न्यूज़ चैनल से खास बात करते हुए बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया है उस संकल्प की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है नशे से समाज और पीढ़ियां बर्बाद हो जाती है घर टूट जाते हैं रिश्ते खत्म होने की कगार पर चले जाते हैं
समाज और युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहना जरूरी है नशा करने वाला व्यक्ति जब तक आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा तब तक वह व्यक्ति नशा खरीद के अपना शौक पूरा करेगा मगर धीरे-धीरे वह ड्रग एडिक्ट हो जाएगा उसके बाद वह सीधा पैसा जुटाना के लिए अपराध की दुनिया में चला जाएगा और गंभीर अपराधों को अंजाम देने से भी नहीं संकोच करेगा आगे
उन्होंने बताया कि गंभीर अपराध करने वाले व्यक्ति अक्सर नशेड़ी प्रवृत्ति के मिलते हैं मैं समाज व खासकर युवा वर्ग से कहना चाहूंगा कि अपने आप को जितना हो सके उतना नशे से दूर रखें और समाज का भी कर्तव्य बनता है कि इस तरह का कोई नशा बेचता है या नशा बनता है तो पुलिस ने उसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर रखे हैं जिससे कि वह पुलिस को सूचना दे उनका नाम पूर्ण रूप से गोपनी रखा जाएगा |
आगे क्या कुछ कहा प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने देखिए हमारे चैनल की इस खास रिपोर्ट में
