सत्य की जीत: तीसरी बार प्रशासक पद पर लौटीं रेखा कुंवर राव ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत पोसालिया

संवाददाता…

हितेश कुमार जोशी

 

हैडलाइन…

सत्य की जीत: तीसरी बार प्रशासक पद पर लौटीं रेखा कुंवर राव ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत पोसालिया

 

सिरोही-राजस्थान सरकार एवं जिला कलेक्टर के आदेशानुसार पोसालिया ग्राम पंचायत की प्रशासक श्रीमती रेखा कुंवर राव ने सोमवार को सैकड़ों शुभचिंतकों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रशासक पद का कार्यभार ग्रहण किया। लंबे समय से चल रहे विवाद के बाद तीसरी बार पदभार संभालने पर ग्रामीणों ने इसे सत्य की जीत बताते हुए जमकर हर्ष जताया।श्रीमती रेखा कुंवर राव ने पूर्व में सरपंच का चुनाव भारी मतों से जीतकर गांव की बागडोर संभाली थी। ग्रामीणों के अनुसार, वे सदैव गांव के विकास एवं जनहित के कार्यों के प्रति प्रतिबद्ध रही हैं। इस दौरान उनके विरुद्ध बार-बार शिकायतें कर पद से हटाने के प्रयास किए जाने का भी ग्रामीणों ने आरोप लगाया। न्यायालय एवं राजस्थान सरकार के आदेशों के बाद पुनः प्रशासक पद पर कार्यभार ग्रहण करने पर समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर ग्रामीणों ने श्रीमती रेखा कुंवर राव को फूल-मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया। उनके पति मानसिंह राव का भी ग्रामीणों ने माला पहनाकर अभिनंदन किया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति से कार्यक्रम में उत्सवी माहौल बन गया।इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि श्रीमती रेखा कुंवर राव के नेतृत्व में ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान होगा।

ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से अटके विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पंचायत को मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है और उन्हें रेखा कुंवर राव से काफी उम्मीदें हैं।कार्यभार ग्रहण समारोह में बाबूलाल मीणा, भंवरलाल माली, वार्ड पंच धन्नाराम माली, छगनलाल मीणा, प्रताप परमार, मदन परमार, बलवंतसिंह देवड़ा, सुराराम देवासी, अनाराम हीरागर, रमेशकुमार, छगनलाल कुम्हार, विक्रम छीपा, वीडीओ दिलीप टांक, तेजाराम मीणा, शेरसिंह राव, भोपालसिंह राव, हिम्मत सोनी, भीमाराम कलावंत, पुनाराम हीरागर, राजू देवी मीणा, सुरेशकुमार माली, कैलाश परमार, जुजार सिंह, जगताराम मीणा, रतनलाल मेघवाल, रतन हीरागर, दिनेश गर्ग, संतोष बीरावट सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *