लोकेशन सिहोर भैरुदा
समवाद दाता प्रवीण यादव
बुदनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली थाना भैरूँदा
*भैरूंदा पुलिस ने थाना द्वारा 12 घण्टे के अन्दर किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश*
*पत्नि के चरित्र पर संदेह के चलते मृतक की सिर में पत्थर से मारकर हत्या करने वाला आरोपी 12 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार*
*घटना का विवरण* – दिनांक 03.09.2026 को सूचना प्राप्त हुई की भूराखेङा गाँव के पहले अम्बर नदी के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पङा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही हेतु मौके पर पहुँचकर मृतक मुकेश उर्फ पप्पू बारेला के भाई फरियादी संतोष बारेला पिता रेलसिंह बारेला उम्र 32 वर्ष निवासी भूराखेङा थाना भैरूंदा हाल निवासी मंजाखेङी थाना गोपालपुर जिला सीहोर की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 508/26 धारा 103(1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर अनुसंधान मे लिया गया।
*की गयी कार्यवाही* – सीहोर पुलिस अधीक्षक श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन प्राप्त कर व एसडीओपी श्री रोशन कुमार जैन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भैरूंदा द्वारा अपराध क्रमांक 508/26 धारा 103(1) बीएनएस के आरोपी विनोद बारेला पिता नंदराम बारेला निवासी खामखेङा थाना बिल्किसगंज सीहोर हाल ग्राम भूराखेडा थाना भैरूंदा जिला सीहोर की तलाश हेतु गठित टीम द्वारा तत्काल अभिरक्षा में लिया गया ।आरोपी विनोद बारेला निवासी खामखेङा हाल भूराखेडा थाना भैरूंदा को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गई। जिसने अपना जुर्म कबूल किया आरोपी ने पुलिस पूछताछ मे खुलासा किया कि उसकी पत्नि का मृतक के साथ अवैध संबंध होने की शंका होने से घटना दिनांक को मृतक मुकेश बारेला को पत्थर से सिर मे कई बार चोट मारकर हत्या करना बताया। आरोपी से विवेचना के दौरान आवश्यक साक्ष्य संकलित किये गए | अग्रिम विवेचना जारी है |

*सराहनीय भूमिका* – निरीक्षक घनश्याम सिंह दांगी, उनि राजेश यादव, उनि पूजा सिंह राजपूत, सउनि सुन्दरलाल सरयाम, प्र.आर- प्रकाश नर्रे , प्र.आर. मनोक परते , प्र.आर. विश्वास सीराम ,आर. बसन्त मीणा, आरक्षक लवकेश जाट, आऱ. सतेन्द्र दोहरे का सराहनीय योगदान रहा।
