एस बी 45वीं बटालियन बीरपुर ने सौ वॉकी-टॉकी समेत एक स्कॉर्पियो के साथ साथ नगदी दो लाख 63 हजार रूपये नेपाली मुद्रा किया जब्त, दो व्यक्ति भी गिरफ्तार l
जुबैर अंसारी स्पेशल क्रोस्पोंडेंट ऑफ बिहार की खास रिपोर्ट l
45वीं बटालियन बीरपुर ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान सीमा चौकी कटैया एवं सीमा चौकी नियोर के जवानों ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में सीमा चौकी नियोर के समीप विशेष नाका के दौरान नेपाल की ओर जा रही स्कॉर्पियो वाहन संख्या AS01AV7949 को रोककर तलाशी ली गई तो चालक ने अपना नाम देवानंद मिश्रा, निवासी ग्राम मोहनपुर, थाना सखरा, जिला सप्तरी (नेपाल) बताया।
संदेह के आधार पर वाहन की डिक्की की तलाशी लेने पर दो कार्टून बरामद हुए। तलाशी के दौरान दोनों कार्टूनों से 50 नग Baofeng Walkie-Talkie एवं 50 नग Baofeng Portable Two-Way Radio, कुल 100 नग वायरलेस संचार उपकरण बरामद किए गए। साथ ही Maheshwari Traders, Chandni Chowk, New Delhi द्वारा जारी Seller Invoice तथा Delhivery Slip भी प्राप्त हुई, जो महावीर इलेक्ट्रॉनिक, कुनौली के नाम जारी थीं।
प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने बताया कि वह उक्त कार्टनों को नेपाल ले जाने के फिराक मे था बरामद वायरलेस संचार उपकरणों के संबंध में उससे WPC (Wireless Planning & Coordination) Authorization/ETA अथवा अन्य वैध अनुमति पत्र प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, किन्तु वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में इतनी बड़ी मात्रा में वायरलेस संचार उपकरणों की बरामदगी सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील एवं गंभीर मामला प्रतीत होने के कारण 100 नग वॉकी-टॉकी, स्कॉर्पियो वाहन संख्या AS01AV7949, Seller Invoice तथा Delhivery Slip को विधिवत जब्त कर लिया गया।
मालूम हो कि पिछले 21 जुलाई को SSB ने तस्कर के साथ एक वाकी टॉकी पकड़ा था। इसी क्रम में इतनी बड़ी मात्रा में संचार उपकरण का पकड़ा जाना सीमा पर किसी बड़ी साजिश का होना प्रतीत होता है। साथ ही कोरियर द्वारा आपराधिक लोग विशेष उपकरणों को ला रहे हैं। इसकी जांच अन्य एजेंसी द्वारा भी की जा रही है। तस्करों द्वारा उपकरणों को अन्य सामान की नाम से बॉर्डर तक मंगाना कोरियर कंपनी की भी जांच की विषय प्रतीत होता है।
बताते चले की पिछले दिनों सशस्त्र सीमा बल 45 वीं बटालियन ने 2184 kg गांजा और अन्य सामानों की जब्ती किया है।
इस दौरान अभियुक्त सहित जब्त सामग्री को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना डगमारा को सुपुर्द किया जा रहा है।
जब की कटैया चेक पोस्ट पर रूटीन ड्यूटी के दौरान नेपाल से भारत की ओर आ रहे एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम रविंद्र यादव बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से नेपाली मुद्रा दो लाख 63 हजार) बरामद हुई। बरामद मुद्रा के संबंध में पूछताछ करने पर वह कोई संतोषजनक उत्तर अथवा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। नेपाली मुद्रा को जब्त कर एक साइकिल सहित अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु सीमा शुल्क कार्यालय, भीमनगर को सुपुर्द कर दिया गया।
