Etawah News: मेधावी छात्रों और प्रतिभाओं के सम्मान से दमक उठा राठौर समाज

Etawah News: मेधावी छात्रों और प्रतिभाओं के सम्मान से दमक उठा राठौर समाज

*समाज ने 70% से अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं व विशिष्ट हस्तियों को किया सम्मानित*

 

रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS

 

इटावा। जिला राठौर समाज समिति के तत्वावधान में रविवार को रामलीला रोड स्थित माया मैरिज होम में एक भव्य ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अथिति.ए. डी. एम. श्री मोहन लाल गुप्ता जी ने सरस्वती माँ के चित्र पर पुष्प अर्जित कर, दीप प्रज्ज्वलन कर की कार्यक्रम शुरुआत की ।

कार्यक्रम में समाज के होनहार विद्यार्थियों, उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं और सरकारी सेवा में चयनित एवं सेवानिवृत्त हुए विशिष्ट व्यक्तियों को मुख्य अतिथियों एवं समिति के पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही स्नातक (Graduation) और परास्नातक (Post Graduation) की परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाली प्रतिभाओं को भी मंच पर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र के अलावा समाज की सेवा और देश की प्रगति में योगदान देने वाले सरकारी सेवा में नव-चयनित युवाओं का फूल-मालाओं से स्वागत हुआ। साथ ही, अपनी लंबी और निष्ठावान सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त हुए समाज के वरिष्ठजनों का अंगवस्त्र व सम्मान पत्र प्रदान कर आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समिति के सभापति देवेंद्र राठौर जी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज की युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करना और उनके अंदर प्रतिस्पर्धा व आगे बढ़ने की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिले की सभी ब्लॉक से आए सैकड़ों की संख्या में राठौर समाज के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध वर्ग, मातृशक्ति और युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान माया मैरिज होम राठौर समाज के जयकारों और मेधावियों के उत्साह से गुंजायमान रहा। अंत में समिति के जिलाध्यक्ष विनोद राठौर जी, उपाध्याय डॉ.संतोष राठौर, महामंत्री डॉ. संजय राठौर व जिले की कार्यकारिणी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी अतिथियों और समाज के लोगों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *