कडोदरा GIDC पुलिस ने पारडी पुलिस स्टेशन में शराबबंदी के जुर्म में वॉन्टेड आरोपी को गिरफ्तार किया

TTN 24न्यूज

ब्युरोचीफ, शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात

 

कडोदरा GIDC पुलिस ने पारडी पुलिस स्टेशन में शराबबंदी के जुर्म में वॉन्टेड आरोपी को गिरफ्तार किया।

 

सूरत जिला सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस, राजेश गढ़िया ने डिवीजनल सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस, कामरेज डिपार्टमेंट को निर्देश दियाकी ग्रामीण इलाकों में जुआ, नारकोटिक्स के साथ-साथ शरीर और प्रॉपर्टी से जुड़े जुर्म में फरार वॉन्टेड आरोपियों को गिरफ्तार करें और कानूनी कार्रवाई करें।

 

उच्च अधिकारियों के गाइडेंस के अनुसार, कडोदरा GIDC पी.आई, वी.ए.देसाई के नेतृत्व में, पी.एस.आई, जे.जी.चौधरी के निर्देशों के अनुसार, पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों हरेशभाई, मितेशभाई, कनकसिंह, महिपाल दान, भौतिक कुमार, रुदाभाई, सुरेशभाई, शैलेशभाई, वनराज सिंह, अल्ताफभाई और धर्मदीप भाई की अलग-अलग टीमें जांच मे जुटी थी।

जांच के दौरान खुफिया जानकारी मिली की पारडी पुलिस थानेमें शराब के गुनाहमे IPC की धारा -65(A)(E), 81,83,98 (2), 116 (b) के तहत जुर्म के वांछित आरोपी जय प्रकाशभाई वांसफोडा अभी कडोदरा , ठाकोरजी कॉम्प्लेक्स में खड़ा होनेकी जानकारी के आधर पर कड़ौदरा GIDC पुलिसने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *