राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार से डॉ. बिपिन सुले सम्मानित
किरण घोरतळे.
पुणे महाराष्ट्र
कोंढवा, पुणे, महाराष्ट्र :
विश्वकर्मा ग्रुप ऑफ इन्स्टिट्यूट्स एंड यूनिवर्सिटी, पुणे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ डॉ. बिपिन सुले को व्यावसायिक और प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित “National Excellence Award – Distinguished Education Strategist in Professional & Management Education” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
मुंबई के यशवंतराव चव्हाण सेंटर में आयोजित विशेष समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल माननीय श्री जिष्णु देव वर्मा के हाथों डॉ. बिपिन सुले को यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।
व्यावसायिक और प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में दूरदर्शी कार्य, शैक्षणिक रणनीति में महत्वपूर्ण योगदान तथा शिक्षा के विकास के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों को ध्यान में रखते हुए डॉ. बिपिन सुले को यह सम्मान प्रदान किया गया।
डॉ. बिपिन सुले को मिले इस राष्ट्रीय सम्मान के बाद मित्र परिवार, रिश्तेदारों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों की ओर से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
