पुलिस उपायुक्त यातायात एवं समस्त यातायात निरीक्षकों के साथ बैठक कर शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, सुगम एवं सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS
पुलिस आयुक्त आगरा दीपक कुमार के निर्देशन में श्री सचिन्द्र पटेल अपर पुलिस आयुक्त द्वारा आज दिनांक 07.09.2026 को पुलिस लाइन्स स्थित कार्यालय में पुलिस उपायुक्त यातायात एवं समस्त यातायात निरीक्षकों के साथ बैठक कर शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, सुगम एवं सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन एवं प्रवर्तन, ट्रिपल राइडिंग, नंबर प्लेट से छेड़छाड़, ब्लैक फिल्म तथा अनधिकृत हूटर/सायरन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, प्रमुख चौराहों पर सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने, आमजन को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक करने तथा मानवीय दृष्टिकोण को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया।
