ससुर और बहू के अफेयर में परिवार खत्म! पति ने जहर देकर बीवी को मारा, बाप-बेटे फंदे से लटके मिले

बिहार के नालंदा जिले से ससुर-बहू के लव अफेयर में पूरे परिवार के बिखरने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति ने पहले अपनी पत्नी को जहर देकर मार दिया, जबकि खुद भी जहर खा लिया। इसके बाद उसके पिता और भाई भी फंदे से लटके मिले। इस घटना में ससुर और बहू की मौत हो गई, जबकि दोनों भाई का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। घटना चंडी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव की बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान विशुनपुर निवासी 62 वर्षीय दिलचंद्र तांती और 30 वर्षीय बहू गौरी देवी के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दिलचंद्र का अपनी बहू गौरी से अफेयर चल रहा था।

जब यह बात गौरी के पति पुरुषोत्तम कुमार को पता चली, तो उसका अपने पिता दिलचंद्र से झगड़ा हो गया। इसके बाद गुस्से में पुरुषोत्तम ने अपनी बीवी गौरी को जहर खिला दिया और फिर खुद भी खा लिया।

बेटे-बहू के जहर खाने के बाद पिता फंदे से लटके

बेटे और बहू को इस हालत में देखने के बाद पिता (ससुर) दिलचंद्र ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दिलचंद्र का दूसरा बेटा रंजीत कुमार भी उनके साथ फंदे पर लटका मिला।

परिवार के बाकी सदस्य खेत में काम कर रहे थे

जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार दोपहर को हुई। उस समय घर के अन्य सदस्य खेत में काम कर रहे थे। बच्चों ने दौड़कर परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से चारों लोगों को चंडी रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहां ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने ससुर और बहू को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों भाइयों पुरुषोत्तम एवं रंजीत को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *