जैतपुर में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, गिरफ्तार

इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर

 

 

जैतपुर में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, गिरफ्तार

 

चोरी-लूट समेत 26 मुकदमों में दर्ज है नाम, तमंचा-कारतूस व चोरी की चेन सहित नकदी बरामद

 

अम्बेडकरनगर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार शाम जैतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एक वांछित अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक जवाबी कार्रवाई में ₹25 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार 28 अगस्त की शाम करीब 5:40 बजे जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुर स्थित रामधारी मौर्या की बाग के पास हुई। पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस का सामना एक वांछित अभियुक्त से हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई। इस दौरान उसके पैर में गोली लग गई।घायल आरोपी की पहचान पप्पू पुत्र चंद्रिका प्रसाद निवासी ग्वारी चमारन का पुरवा थाना थानगांव जनपद सीतापुर उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह जैतपुर थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 62/2026 व 63/2026 में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर ₹25 हजार का इनाम घोषित था।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा एक खोखा कारतूस एक जिंदा कारतूस एक मोटरसाइकिल चोरी की बताई गई पीली धातु की चेन दो अंगूठियां तथा ₹1,750 नकद बरामद करने का दावा किया है।पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ अम्बेडकरनगर आजमगढ़ और गाजीपुर जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में करीब 26 मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बताया जा रहा है।मुठभेड़ की कार्रवाई में जैतपुर थाना पुलिस के साथ स्वाट एवं सर्विलांस टीम भी शामिल रही। टीम में जैतपुर थाना प्रभारी प्रेमचंद, उपनिरीक्षक विनोद यादव उपनिरीक्षक आदर्श सिंह, उपनिरीक्षक संजय सिंह उप निरीक्षक उस्मान गनी थाना कटका मुख्य आरक्षी शामिल रहे। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *