हरदोई: मल्लावा में बूथ अध्यक्षों की बैठक हुई संपन्न मेरा बूथ सबसे मजबूत

मल्लावा में बूथ अध्यक्षों की बैठक हुई संपन्न मेरा बूथ सबसे मजबूत।

ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा

हरदोई यूपी

मल्लावां नगर के पटेल गेस्ट हाउस में आयोजित भारतीय जनता पार्टी, विधानसभा क्षेत्र बिलग्राम–मल्लावां के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्य अतिथि पीयूष मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मेलन को संबोधित किया।

सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों के साथ संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा प्रत्येक बूथ को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के संकल्प पर चर्चा हुई। हमारे बूथ अध्यक्ष ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं, जिनके समर्पण, परिश्रम और जनसंपर्क के बल पर भारतीय जनता पार्टी निरंतर जनता का विश्वास अर्जित करते हुए विजय पथ पर अग्रसर है।

इस अवसर पर शिवराज सिंह “बाबा” (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा), श्रीमती दीपा विश्वास (जिला मंत्री, भाजपा), संजय सिंह “गुड्डू” (विधानसभा प्रभारी), अजीत उपाध्याय (बिलग्राम मंडल प्रभारी), रामदास वर्मा (मण्डल अध्यक्ष, मल्लावां ग्रामीण), नीरज सिंह चन्देल (मण्डल अध्यक्ष, राघौपुर), आनंद सैनी (मण्डल अध्यक्ष, माधौगंज), नीरज गुप्ता (मण्डल अध्यक्ष, बिलग्राम नगर), शैलेन्द्र सिंह (मण्डल अध्यक्ष, बिलग्राम ग्रामीण) सहित समस्त बूथ अध्यक्ष एवं सम्मानित कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *