हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का प्रथम स्थापना दिवस
मुख्य अतिथि रहे विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान
रिपोर्ट— राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
सीतापुर— लखनऊ के सहकारिता भवन में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान की उपस्थित में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति आल इंडिया पंजीकृत का प्रथम स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।जिसमें उत्तर प्रदेश के साथ साथ कई राज्यों के पत्रकारों ने भाग लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति आल इंडिया सेवा समिति का प्रथम स्थापना दिवस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.बिनोद कुमार वर्मा जी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि पवन सिंह चौहान सदस्य विधान परिषद की गरिमामयी उपस्थित में लखनऊ के सहकारिता भवन में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर केक काटकर मनाया गया।जिसमें सर्वप्रथम सलमान सीतापुरी व अनूप निषाद के व्दारा स्वागत गीत प्रस्तुति किए गए। तदुपरांत संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रताप तिवारी के व्दारा संगठन की संरचना ,गठन व उसकी आवश्यकता पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने भी आर्शीवाद के रूप में अपने विचार प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों का योगदान व उपस्थित सराहनीय रही तथा विशेषकर छत्तीसगढ प्रदेश के पत्रकार साथियों का जुनून देखने लायक था।वहीं पर एमएलसी पवन सिंह चौहान के व्दारा राष्ट्रीय महासचिव अरविंद दुवे को प्रमोशन देकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व श्रीमती नीलम वर्मा को महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया।इस अवसर पर प्रदेश, मंडल व जिलों के पदाधिकारीगणों के साथ साथ भारी संख्या में पत्रकारगण मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन जनपद कानपुर से पधारी संगठन की राष्ट्रीय सचिव सर्वेश कुमारी ने किया।
