फोर व्हीलर बाइक की टक्कर से दो युवक घायल सीएचसी मल्लावा से उपचार दौरान रेफर

फोर व्हीलर बाइक की टक्कर से दो युवक घायल सीएचसी मल्लावा से उपचार दौरान रेफर ।

 

ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा

हरदोई यूपी

 

मल्लावा हरदोई कस्बा के बट पनियां तालाब से बरसात के पानी का निकास किया जा रहा था जिससे एक दूसरे को बचाने को लेकर आपस मे बाइक कार टकरा गई फोर व्हीलर गाड़ी रोड की बाई पट्टी नाला में जाकर फस गई। वही मोटरसाइकिल चालक हड़बड़ाहट में फिसल गए जिससे मोटरसाइकिल चालक के पैरों में चोटे आई है।चोटिल मोटरसाइकिल चालक बृजेश कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी बड़ी बाजार संजीत कुमार पुत्र सर्वेश कुमार निवासी मोहिउद्दीनपुर मल्लावां को परिजनों द्वारा सीएचसी मल्लावां में ले जाया गया उपचार के दौरान डॉक्टर ने उन्हें हरदोई रेफर कर दिया फोर व्हीलर गाड़ी डॉ सतीश की बताई गई जिसको हिमांशु किसी काम से लेकर वापस मल्लावा आ रहा था बाला जी गेस्ट हाउस के सामने एक्सीडेंट की घटना घटित हुई।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक श्याम नारायण मनीष दीवान ने मार्ग पर अतिक्रमण को साफ करवा कर याता यात चालू करवाया। क्षेत्र भ्रमणकर निकल रहे क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशु मौके पर खड़े होकर उपनिरीक्षक एवं मनीष दीवान को बुलाकर मौका हालत पूछा दरोगा द्वारा सामान्य स्थिति बताने पर उन्होंने कहा कि दोनों व्यक्तियों के हालात को देखते लेते हुए उचित कार्यवाही करने का आदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *