झारखंड सरकार के सीनियर कैबिनेट मंत्री और गिरिडीह सदर के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का निधन 

झारखंड सरकार के सीनियर कैबिनेट मंत्री और गिरिडीह सदर के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का निधन

 

रांची:-झारखंड की राजनीति से रविवार सुबह बेहद दुखद खबर सामने आई है।झारखंड सरकार के सीनियर कैबिनेट मंत्री और गिरिडीह सदर के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया है।शनिवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गिरिडीह के एक निजी अस्पताल ले जाया गया,जहां चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।शुरुआती रिपोर्टों में निधन का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन की खबर सामने आते ही गिरिडीह से लेकर राजधानी रांची तक शोक की लहर दौड़ गई है।झामुमो नेताओं,कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में गहरा दुख है। देर रात से ही उनके निधन की खबर तेजी से फैलने लगी और बड़ी संख्या में लोग उनके आवास तथा अस्पताल की ओर पहुंचने लगे।निधन से कुछ घंटे पहले तक सुदिव्य कुमार सोनू सार्वजनिक कार्यक्रमों में सक्रिय थे। 5 सितंबर को उन्होंने शिक्षक दिवस से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इसी दौरान गिरिडीह के इस्लामिया उर्दू मिडिल स्कूल के शताब्दी समारोह में भी वे शामिल हुए थे।सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।उन्होंने 2019 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीता और 2024 में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। इसके बाद उन्हें हेमंत सोरेन सरकार में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी मिली।सरकार में उनके पास नगर विकास एवं आवास,उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला-संस्कृति,खेल एवं युवा कार्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी थी।सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख नेताओं में शामिल थे। पार्टी और सरकार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर वे मुखर होकर अपनी बात रखते थे। हाल के दिनों में भर्ती परीक्षाओं को लेकर हुए छात्र आंदोलन के दौरान भी वे सरकार और छात्रों के बीच संवाद में सक्रिय रहे थे।एक सक्रिय मंत्री और जनप्रतिनिधि के अचानक निधन से झारखंड की राजनीति को बड़ा झटका लगा है।गिरिडीह में उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच गहरा शोक है।उनके निधन की विस्तृत जानकारी और अंतिम संस्कार से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *